पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री
कोरबा।
अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव “ने कहा है कि मतांतरण के विरुद्ध और घर वापसी के लिए उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। जब तक प्रत्येक परिवार को घर वापसी अभियान से नहीं जोड़ा जाता, तब तक वे इस दिशा में अपना प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के घर वापसी अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

कोरबा के घंटाघर ओपन थिएटर में आयोजित हिंदुत्व रक्षक सम्मान समारोह में लगभग 100 परिवारों के 500 सदस्यों ने ईसाई मत छोड़कर पुनः सनातन धर्म में लौटने का निर्णय लिया। इस दौरान सक्ती जिले सहित कोरबा के वनांचल क्षेत्रों के परिवार भी शामिल रहे। मंत्रोच्चार के बीच आयोजित कार्यक्रम में लौटने वाले परिवारों का पांव पखारकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि घर वापसी केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाला सामाजिक और सांस्कृतिक अभियान है। उन्होंने समाज को संगठित करने और अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

समारोह में घर वापसी करने वाले परिवारों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कुछ महिलाओं ने बताया कि परिवार के सदस्यों की बीमारी ठीक होने की उम्मीद में वे चंगाई सभाओं में जाने लगी थीं। प्रार्थना, पवित्र जल और तेल के इस्तेमाल के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। बाद में उन्होंने पुनः अपने मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अनिलानंद महाराज सहित धर्मसेना के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। स्वामी अनिलानंद महाराज ने सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए समाज को संगठित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने स्पष्ट किया कि उनके पिता द्वारा शुरू किए गए घर वापसी अभियान को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।



