नागलोक: जहाँ पगडंडियों पर ‘काल’ रेंगता है; जशपुर का ‘ब्लैक डेथ’ कैलेंडर—25 साल, 872 लाशें!
जशपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार अब और भी घातक होता जा रहा है। लंबे समय से गांजा तस्करी के लिए चर्चा में रहने वाले इस सीमावर्ती जिले में अब प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर की एंट्री ने पुलिस प्रशासन के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। इसी कड़ी में लोदाम पुलिस ने एक निर्णायक कार्रवाई करते हुए साईंटांगरटोली की रहने वाली आफरीन खातून को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आंतरिक्ष संगवारी  प्रतियोगिता में  जशपुर के छात्र-छात्राएं दिखाएँगे प्रतिभा
इस पूरी कार्रवाई की नींव तब पड़ी जब DIG एवं SSP डॉ. लाल उमेद सिंह को मुखबिर के जरिए यह पुख्ता जानकारी मिली कि साईंटांगरटोली ईदगाहपारा की निवासी आफरीन खातून ने अपने घर में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर छिपाकर रखा है और वह उसे बेचने की फिराक में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल लोदाम थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और आरोपी के घर पर दबिश दी गई।

​🥃 ​”बाबू मोशाय… अब होली पर जाम भी होगा और इंतज़ाम भी!” छत्तीसगढ़ में ड्राई डे की छुट्टी।

महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में जब घर की सघन तलाशी ली गई, तो घर की परछी में छिपाकर रखी गई एक प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई। इस पन्नी को खोलने पर पुलिस को ब्राउन शुगर की 18 पुड़िया मिलीं, जिनका कुल वजन 8.04 ग्राम पाया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 10,800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से ही नशीला पदार्थ जब्त कर 27 वर्षीय आफरीन खातून को हिरासत में ले लिया।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य ने की प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया से मुलाकात,विश्वास जताने के लिए  जताया आभार, रायपुर में जूदेव का हुआ भव्य स्वागत

पूछताछ के दौरान एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि यह नशे का धंधा एक पारिवारिक नेटवर्क की तरह चलाया जा रहा था। आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि बरामद ब्राउन शुगर उसे उसके पति ने बेचने के लिए दी थी, जो वर्तमान में किसी अन्य मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने आफरीन के खिलाफ धारा 21(ए) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

लाल आतंक का सूर्यास्त: लहू से सने जंगलों में लोकतंत्र की जीत और नक्सलियों के ‘पैकअप’ की पूरी कहानी
इस सफलता में लोदाम पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे समाज को खोखला कर रहे इस नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना साझा करें, जिसमें सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

ट्रेन लेट होने पर अब नहीं कटेगा एक भी रुपया: जानें रेलवे से 100% रिफंड पाने का तरीका!

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version