Author: CG NOW DESK
CG हापा एक्सप्रेस हादसा: सीनियर सेक्शन इंजीनियर और मेट सस्पेंड, उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार
रायपुर/ बिलासपुर: पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस (12905) के रेलडाली से टकराने के मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) प्रदीप मिंज व मेट संतराम को निलंबित कर दिया गया है. रेल प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. मामले में कुछ और कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म घटना शुक्रवार की शाम पांच बजे की है. पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस डाउन लाइन पर हावड़ा की ओर जा रही थी. जयरामनगर से लटिया के बीच किमी 698/20ए-698/18…
रायपुर नगर निगम में पिछले आठ महीनों से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को खत्म हो जाएगा. निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर ने पूर्व में इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के पांच पार्षदों को मंगलवार की शाम चार बजे अपने कक्ष में बैठक के लिए बुलाया है. माना जा रहा है कि इस बैठक में ही तय हो जाएगा कि निगम में नेता प्रतिपक्ष कौन रहेगा. सूरजपुर में खौफनाक वारदात: पिता-बेटे की कार से कुचलकर हत्या, मृतक ने घटना से पहले ही पुलिस से मांगी थी सुरक्षा पिछले गुरुवार को प्रस्तावित बैठक पार्षद जयश्री नायक, रोनिता प्रकाश जगत और दीप…
सूरजपुर : जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आपसी विवाद में पिता और बेटे की हत्या कर दी गई है। वहीं एक बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। युवकों ने बाइक सवारों को अपनी कार से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया नियम: अब पुरानी कार-बाइक बेचने पर भी लगेगा एक्स्ट्रा टैक्स, जानिए क्या है नया नियम मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामानुजनगर थाने के तीवरागुड़ी गांव का है। यहां दो पक्षों के…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पुरानी गाड़ियां परिवहन यान और गैर परिवहन यान की दूसरी बार बिक्री पर भी एक प्रतिशत और आधा प्रतिशत टैक्स लगेगा. राज्य सरकार ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 2025 बनाया था और इसे राज्य विधानसभा से पारित कराया गया था. इस अधिनियम को अब राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है. छत्तीसगढ़ में अब पुरानी गाड़ियां बेचना भी गाड़ी मालिकों के लिए महंगा सौदा बनने जा रहा है. दरअसल, सरकार ने अब ये नियम बना लिया है कि किसी भी गाड़ी की बिक्री पर होने वाले नाम ट्रांसफर पर गैर परिवहन यान के लिए पंजीयन के समय वाहन…
Bastar Dussehra: बस्तर दशहरा के रथ निर्माण स्थल पर शराब के नशे में सिरहासार भवन में घुसकर बिरियानी खाने वाले युवक को कारीगरों ने जमकर पीटा। रथ बस्तर दशहरा की आस्था और परंपरा का प्रतीक है और निर्माण स्थल पर इस तरह की हरकत से माहौल तनावपूर्ण हो गया। क्या है कमिश्नरी सिस्टम? जिसे रायपुर में लागू कर सकती है सरकार, जानें इससे कैसे सुधरेगी कानून व्यवस्था बताया जा रहा है रथ का निर्माण कार्य कर रहे कारीगरों ने देखा कि युवक निर्माण स्थल में शराब के नशे में घुस गया और वहां बिरियानी खा रहा था। यह देख कर…
रायपुर : राजधानी रायपुर के Zouk क्लब में रविवार देर रात 2 गुटों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट कर रहे लोगों में अज्जू पांडे नामक युवक और भिलाई के प्रखर चंद्राकर और पुलकित चंद्राकर नजर आए हैं. पुलकित चंद्राकर महादेव सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का भांजा बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है. स्कूलों में इस साल 64 दिन की छुट्टियां,…
जगदलपुर: मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में बस्तर का लाल रंजीत सिंह कश्यप शहीद हो गया. आज शहीद रंजीत का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गृहग्राम गांव बालेंगा पहुंचा. पूरा गांव शहीद की अंतिम यात्रा का साक्षी बना. इस दौरान गांव की गलियां शहीद रंजीत अमर रहे के नारों से गूंज उठीं. हर आंख नम थी, हर दिल गर्व और गम के मिले-जुले भाव से भरा हुआ था. कोयला घोटाला: सौम्या चौरसिया के पूर्व निजी सचिव जयचंद कोसले गिरफ्तार, EOW ने मांगी 14 दिन की रिमांड मंत्री केदार कश्यप, स्थानीय विधायक लखेश्वर बघेल, कलेक्टर हरीश एस और एसपी शलभ सिन्हा सहित…
रायपुर: कोयला घोटाला मामले में EOW ने बड़ी कार्यवाही की है, रविवार को रेड कार्यवाही के बाद जयचंद कोसले को EOW ने गिरफ्तार कर लिया है, सौम्या चौरसिया का निज सचिव रहकर कोयला घोटाले से 50 लाख रुपए कमाने का आरोप है, EOW ने आरोपी जयचंद को कोर्ट में पेश किया है, EOW ने 14 दिन की पुलिस रिमांड का आवेदन दिया है, ACB/EOW की विशेष कोर्ट मे पेश किया गया है। CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ PSC घोटाले मामले में पांचों आरोपी CBI की अदालत में पेश, जांच जारी बता दें कि ईओडब्ल्यू की टीम ने रविवार सुबह सहायक खनिज संचालक के…
रायपुर: CGPSC घोटाला मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को आज सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया है. पांचों आरोपी पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, पीएससी के सचिव रहे पूर्व आईएएस जीवनलाल ध्रुव, सुमीत ध्रुव, निशा कोसले और दीपा आदिल को सीबीईओ ने गिरफ्तार किया. कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड पर सभी को सीबीआई रिमांड पर सौंपा था. आज रिमांड पूरी होने पर फिर से सभी को कोर्ट में पेश किया गया है. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान अनुसंधान यात्रा में किया जिले का प्रतिनिधित्व इससे पहले 7 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी सीजीपीएससी…
कोंडागांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर से स्कूली छात्र के सुसाइड का मामला सामने आया है. एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रावास में दसवीं कक्षा के छात्र ने रूम में खिड़की पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मैदान में खेल रहे बच्चों ने हॉस्टल अधीक्षक और शिक्षकों को दी. मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है. रहस्यमयी हालात में मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला फरसगांव नगर के एकलव्य आदर्श स्कूल के छात्रावास में आज सुबह बच्चें मैदान में खेल रहे थे. इसी दौरान उन्हें हॉस्टल बिल्डिंग के एक कमरे की…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
