Author: Faizan Ashraf
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित भर्ती अब केवल एक राज्य का मुद्दा नहीं रह गया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर गूंजने लगा है। मुंगेली जिले के चन्द्रखुरी निवासी सूरज मानिकपुरी ने राज्य में घोषित 57,000 शिक्षकों की भर्ती को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से सूरज ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया है, ताकि लंबे समय से लटकी हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जा सके। सूरज ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ‘परम मित्र’ हैं।…
कटहल को लेकर जशपुर में जोश और उत्साह चरम पर है जिले में पहली बार बृहद कटहल मेला बारह जून को प्रातः ग्यारह बजे वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित होने जा रहा है जिला प्रशासन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है मेले का मुख्य उद्देश्य कटहल को घर‐घर की रसोई और बाजार के केंद्र में लाना है, महिला स्व सहायता समूह कृषक उत्पादक संगठन उद्यमी तथा उत्पादक कंपनियां एक ही मंच पर जुटेंगी कटहल प्रसंस्करण के…
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ा हमला करते हुए सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। यह IED विस्फोट सुकमा के कोंटा क्षेत्र अंतर्गत फंडीगुड़ा के पास उस समय हुआ जब पुलिस की टीम नियमित गश्त पर निकली हुई थी। इस हमले में कोंटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए हैं। वहीं, थाना प्रभारी सोनल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए IED में जैसे ही पुलिस का काफिला पहुंचा, जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट…
जांजगीर-चांपा, 9 जून 2025 छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के दुरपा मेन रोड की है, जहां बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक तेज़ रफ्तार में आ रहे थे, उसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा…
रायपुर, 9 जून 2025 मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी आज से देशभर में “संकल्प से सिद्धि” अभियान की शुरुआत कर रही है। इस अभियान के तहत आज दो बड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के आईआईएम नवा रायपुर में सुबह 11 बजे प्रेस को संबोधित करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों और जनहित योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर…
https://cgnow.in/joint-initiative-of-kushabhau-thackeray-journalism-university-and-raipur-press-club-divisional-commissioner-mahadev-kavre-said-career-in-the-media/ नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में पचास आधार अंकों की कटौती के बाद देश के प्रमुख बैंकों ने भी ब्याज दरों में राहत देना शुरू कर दिया है इससे आम लोगों की जेब पर बोझ कम होने की उम्मीद जगी है क्योंकि होम ऑटो और पर्सनल लोन की मासिक किस्त घटेगी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने रेपो रेट से जुड़े कर्ज पर ब्याज दर में पचास आधार अंकों की कटौती की है इस कटौती के बाद बैंक की रेपो आधारित ब्याज दर घटकर आठ दशमलव एक पांच प्रतिशत हो गई है यह फैसला सात…
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय और रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रेस क्लब भवन में एक दिवसीय ‘मार्गदर्शन शिविर’ का आयोजन किया गया। यह शिविर मीडिया शिक्षा और जनसंचार क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को लेकर युवाओं और अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शिविर के उद्घाटन सत्र में संभागायुक्त और विश्वविद्यालय के कुलपति महादेव कावरे ने संचार और पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर विचार रखते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष है। आज ही के दिन यानी 8 जून 1936 को…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ‘चिंतन शिविर 2.0’ जैसे प्रशिक्षण सत्र शासन को नया दृष्टिकोण और नीतिनिर्माण प्रक्रिया को सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से मंत्रीगणों को सुशासन और परिवर्तनकारी नेतृत्व के महत्वपूर्ण गुर सीखने का अवसर मिलता है। आईआईएम रायपुर में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य के सभी मंत्रीगण शामिल हुए। इस सत्र में ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व’, ‘दूरदर्शी शासन’, ‘संस्कृति’, ‘सुशासन’ और ‘राष्ट्र निर्माण’ जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो.…
जशपुर जिले के मयाली से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 और स्टेट हाईवे की शांति उस वक्त भंग हो गई जब “बाइकर्स ऑफ जशपुर” नामक एक गैंग तेज रफ्तार बाइकों पर स्टंट करते हुए न केवल आमजन की जान जोखिम में डाल रहा था, बल्कि पूरे इलाके की शांति व्यवस्था को चुनौती दे रहा था। शाम करीब 4 बजे जैसे ही यह सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को मिली, उन्होंने खुद कमान संभाल ली। एसएसपी के निर्देश पर एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी और उप निरीक्षक संतोष तिवारी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुनियोजित…
जशपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों को तलाशने के लिए चलाया जा रहा “ऑपरेशन मुस्कान” लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत बीते एक सप्ताह में पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से 5 नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया है। इनमें थाना नारायणपुर क्षेत्र से 2, दुलदुला क्षेत्र से 1, तथा तुमला एवं पत्थलगांव क्षेत्रों से 1-1 बालिकाएं शामिल हैं। इनमें से 3 मामलों में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, जिनमें आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
