रांची:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन में तैयारियां तेज हो गई हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष 23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान वे प्रदेश भाजपा की नवगठित कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। लंबे समय के अंतराल के बाद राजधानी रांची में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी: करदाताओं से 1 नवंबर से मांगे जाएंगे सुझाव, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए फॉर्म
प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक, जिम्मेदारियां तय
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और कार्यसमिति की बैठक की रूपरेखा तय करने के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। इस दौरान दौरे से संबंधित स्वागत, सुरक्षा और सांगठनिक सत्रों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सुप्रीम कोर्ट का सवाल: शिक्षकों की भर्ती में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग सीटें क्यों?
संगठन विस्तार और सियासी रणनीति पर होगा मंथन
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड दौरा संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा लेकर आएगा। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी राजनीतिक अभियानों पर गहन मंथन किया जाएगा।
बिना रुके कटेगा टोल टैक्स: दिल्ली, पटना, प्रयागराज समेत 45 शहरों में लागू होगी ‘मल्टी लेन फ्री फ्लो’ तकनीक
राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी
आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि झारखंड सरकार जन-अपेक्षाओं की पूरी तरह अनदेखी कर रही है। उन्होंने साफ किया कि भाजपा आने वाले दिनों में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक अपनी राजनीतिक गतिविधियों और आंदोलन को और अधिक धार देगी।


