पलामू (झारखंड):
झारखंड के पलामू जिले अंतर्गत नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मांगराडीह गांव में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। झाड़-फूंक और अंधविश्वास के शक में की गई इस वारदात में हमलावरों ने सीताराम नामक व्यक्ति के हाथ बांधकर टांगी से काटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मामले में मृतक की बहू रंभा देवी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने सोनू कुमार सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से गांव में भारी तनाव पसरा हुआ है।
भ्रामक विज्ञापनों पर FSSAI सख्त: नेस्ले इंडिया और जायडस वेलनेस को भेजा नोटिस
दरवाजे पर पोते को गोद में लिए बैठे थे, तभी हुआ हमला
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, बुधवार को सीताराम अपने घर की चौखट पर अपने दो वर्षीय मासूम पोते को गोद में लेकर बैठे हुए थे। इसी दौरान आरोपी अचानक गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही सीताराम को दबोच लिया और उनके दोनों हाथ मजबूती से बांध दिए। इसके बाद बेरहमी से टांगी (कुल्हाड़ी) से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी तड़पकर मौत हो गई। घटना के वक्त मौजूद मृतक की पत्नी धनवंती देवी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी ₹2.04 लाख के करीब पहुंची
रांची में युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश
ग्रामीणों के मुताबिक, मांगराडीह निवासी महंग राम के 30 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार की मंगलवार रात रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। चूंकि सीताराम गांव में झाड़-फूंक का काम भी करते थे, इसलिए विवेक के परिजनों और समर्थकों को शक था कि उसकी मौत के पीछे कोई तंत्र-मंत्र या अंधविश्वास का खेल है। इसी प्रतिशोध और विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।
”जहाँ गूँजती है मांदर की थाप और थिरकता है अंचल: प्रकृति, कर्म और आस्था का महापर्व ‘करमा’”
पुलिस जुटी जांच में, साक्ष्य किए जा रहे एकत्र
नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने मृतक की बहू के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंधविश्वास, आपसी विवाद और युवक की मौत से जुड़े सभी संभावित बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्याकांड की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए गांव में पुलिस बल सतर्क है।


