चक्रधरपुर/जमशेदपुर:
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत सीनी-राजखरसावां रेलखंड पर ट्रैक नवीनीकरण (Track Renewal) कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। यह ब्लॉक 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रभावी रहेगा। निर्माण कार्य के कारण इस दौरान विभिन्न तिथियों पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी, वहीं कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।
सरगुजा संभाग में गुलाबी ठंड की दस्तक; जशपुर, बलरामपुर और अंबिकापुर में लुढ़का तापमान, अगले दो दिन बाद और बढ़ेगी ठिठुरन
रद्द रहने वाली ट्रेनों का शेड्यूल
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारणी के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी:
-
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 24 व 27 नवंबर; दिसंबर में 9 दिन; जनवरी में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को रद्द रहेगी।
-
नांदेड़-सांतरागाछी ट्रेन: 23 व 30 नवंबर; दिसंबर के सभी रविवार; जनवरी में 4 व 11 तारीख को नहीं चलेगी।
-
सांतरागाछी-नांदेड़ ट्रेन: 25 नवंबर; दिसंबर में 2, 9, 16, 23 व 30; जनवरी में 6 व 13 तारीख को निरस्त रहेगी।
-
सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस: 21 व 28 नवंबर; दिसंबर के सभी शनिवार; जनवरी में 2 व 9 तारीख को रद्द रहेगी।
-
पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 23 व 30 नवंबर; दिसंबर के प्रत्येक रविवार; जनवरी में 4 व 11 तारीख को नहीं चलेगी।
-
हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17006): 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
-
तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (17433): 7 और 14 दिसंबर 2026 को निरस्त रहेगी।
-
रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434): 10 और 17 दिसंबर 2026 को निरस्त रहेगी।
-
वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321): 11 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
-
जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस (17322): 14 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
थम सकते हैं पहिए: अखिल भारतीय ड्राइवर संगठन ने फूंका आंदोलन का बिगुल, जरूरी चीजों की सप्लाई पर संकट के आसार
दो प्रमुख ट्रेनों का रूट बदला गया
मेगा ब्लॉक अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो ट्रेनों को रद्द करने के बजाय उनके रूट में बदलाव किया गया है:
-
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
-
साउथ बिहार एक्सप्रेस
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
ये भी पढ़े आज से बदले देशभर में कई नियम: ट्रेन टिकट से लेकर गैस सिलेंडर तक जेब पर पड़ेगा सीधा असर....


