1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर कर्मचारियों को भी लाभ देने, 20% अंतरिम राहत और कम्यूटेशन अवधि घटाने की मांग; विभिन्न संगठनों ने रखे अपने सुझाव
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों में संभावित बढ़ोतरी की चर्चाओं के बीच अब 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की मांगें भी तेज हो गई हैं। फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन (FCPA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विस्तृत पत्र लिखकर रिटायर हो चुके कर्मचारियों को भी आगामी वेतन आयोग का पूरा लाभ देने की गुहार लगाई है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि पेंशन संशोधन में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
पत्र में मुख्य रूप से मांग की गई है कि 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) में संशोधन कर 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को भी इसके दायरे में लाया जाए। इसके अतिरिक्त, संगठन ने पुरानी पेंशन योजना बहाली (OPS) करने और 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता और राहत (DA/DR) को मूल वेतन व पेंशन में मर्ज करने की पुरजोर वकालत की है।
CGPSC के नए अध्यक्ष की रेस में महादेव कावरे सबसे आगे: सरकार की सहमति के बाद राजभवन भेजी गई फाइल
पेंशनर्स एसोसिएशन की 11 प्रमुख मांगें:
-
2025 के पेंशन कानून की वापसी: फाइनेंस एक्ट 2025 के तहत लाए गए ‘वैलिडेशन ऑफ पेंशन रूल्स एक्ट, 2025’ को वापस लिया जाए, क्योंकि यह समान पेंशन के सिद्धांत के खिलाफ है।
-
पूर्व रिटायर्ड को लाभ: 1 जनवरी 2026 से पहले और बाद में रिटायर होने वाले समान पद के कर्मचारियों की पेंशन में कोई अंतर न रखा जाए।
-
OPS की बहाली: 1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए NPS और UPS को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू हो।
-
BSNL-MTNL पेंशन संशोधन: इन संस्थानों के कर्मचारियों की पेंशन में 1 जनवरी 2017 से लंबित संशोधन लागू किया जाए।
-
बैंक पेंशन अपडेट: रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों की पेंशन को भी आरबीआई (RBI) की तर्ज पर समय-समय पर संशोधित किया जाए।
-
स्वायत्त संस्थानों को कवरेज: स्वायत्त निकायों के रिटायर्ड कर्मचारियों को भी 8वें वेतन आयोग और CGHS मेडिकल सुविधा का लाभ मिले।
-
50% DA/DR का विलय: आयोग की सिफारिशें लागू होने तक अंतरिम व्यवस्था के रूप में 50% डीए और डीआर को मूल वेतन व पेंशन में जोड़ा जाए।
-
20% अंतरिम राहत: पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को मौजूदा पेंशन पर कम से कम 20% अतिरिक्त अंतरिम राहत दी जाए।
-
कम्यूटेशन अवधि में कमी: एकमुश्त निकाली गई पेंशन राशि की पूर्ण बहाली की अवधि को 15 साल से घटाकर 10 साल 8 महीने किया जाए।
-
बेहतर मेडिकल सुविधा: हर जिले में CGHS वेलनेस सेंटर खोलने, कैशलेस इलाज और फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस बढ़ाकर 5000 रुपये करने की मांग।
-
OROP समानता: वन रैंक वन पेंशन (OROP) के तहत सभी पेंशनर्स को बिना किसी कट-ऑफ तारीख के भेदभाव के समान लाभ मिले।
अन्य प्रमुख कर्मचारी संगठनों के सुझाव:
कितनी बढ़ेगी पेंशन और क्या है मौजूदा नियम? वर्तमान नियमों के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को आखिरी वेतन या रिटायरमेंट से पहले के अंतिम 10 महीनों के औसत वेतन का 50% (जो भी अधिक हो) पेंशन के रूप में मिलता है। अब सभी की निगाहें 8वां वेतन आयोग फिटमेंट फैक्टर पर टिकी हैं। यदि सरकार 2.0, 2.25 या 2.50 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो पेंशन में बड़ा उछाल आ सकता है, हालांकि अंतिम तस्वीर आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही साफ होगी।
कुल मिलाकर, 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की मांगें सरकार के सामने एक बड़ा आर्थिक और नीतिगत एजेंडा रख रही हैं। लाखों बुजुर्ग पेंशनभोगियों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री कार्यालय इस पत्र पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें महंगाई के इस दौर में बड़ी राहत प्रदान करेगा।



