रायपुर,
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मिशन 2028 के लिए संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी की रणनीति के तहत पार्टी का मुख्य ध्यान 2023 के विधानसभा चुनाव में हारी गई 36 सीटों पर केंद्रित है। इन क्षेत्रों में जीत की राह बनाने के लिए निगम और मंडल अध्यक्षों को विधानसभा प्रभारी के रूप में मैदान में उतारा गया है।
CM विष्णुदेव साय का दुर्ग दौरा: श्री राम कथा में लिया हिस्सा, गुरुद्वारे में टेका मत्था, रिसाली के लिए 101 करोड़ और भिलाई के लिए 154 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन, साइबर थाने का भी हुआ लोकार्पण
2023 चुनाव का गणित और लक्ष्य
वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 90 में से 54 सीटें जीतकर सत्ता में लौटी थी, जबकि 36 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। इनमें से 35 सीटें कांग्रेस और एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में गई थी। लगातार हार वाली सीटों पर पार्टी विशेष रणनीति के साथ काम कर रही है और प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी स्वयं इसकी निगरानी कर रही हैं। पार्टी ने इन 36 सीटों में से लगभग 80 प्रतिशत सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है।
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती: कंप्यूटर योग्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट, केवल 2015 और 2018 के आदेशों में मान्य डिप्लोमा ही चलेंगे
‘रेड-येलो-ग्रीन’ बूथ फार्मूला
रणनीति के तहत बूथों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
- रेड बूथ: वे बूथ जहां भाजपा कभी नहीं जीती।
- येलो बूथ: वे बूथ जहां कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस को जीत मिलती रही है।
- ग्रीन बूथ: वे बूथ जहां भाजपा लगातार जीतती रही है।
भाजपा का लक्ष्य रेड बूथों को येलो और येलो बूथों को ग्रीन श्रेणी में बदलना है।
जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
सेवा-दूत अभियान और नगरीय निकाय चुनाव
जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक ‘सेवा-दूत अभियान’ चलाया जाएगा। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में एक और ग्रामीण क्षेत्रों में दो सेवा-दूत तैनात किए जाएंगे, जो आमजन से सीधा संवाद करेंगे और सेवा कार्यों में भागीदारी निभाएंगे। साथ ही निगम-मंडल अध्यक्षों और वर्तमान विधायकों को 17 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव की भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
भारतीय सेना के जवानों के लिए 89 ऐप्स पर प्रतिबंध: Facebook, Instagram, Truecaller और PUBG समेत पूरी सूची; जानें क्या है सच और वजह
प्रभारियों की सात सूत्रीय जिम्मेदारी व प्रमुख चुनौतियां
नियुक्त प्रभारियों को हर महीने अपने क्षेत्र में नियमित समय देने, प्रत्येक बूथ पर करीब 25 कार्यकर्ताओं की टीम बनाने, बूथों का जोनवार विभाजन करने और तीन-चार वार्डों को मिलाकर शक्ति केंद्र गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें सामाजिक समीकरण का आकलन, प्रमुख लोगों से संवाद और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का जमीनी फीडबैक जुटाना होगा। हर तीन महीने में क्षेत्रीय सह-संगठन महामंत्री को रिपोर्ट कार्ड सौंपना अनिवार्य रहेगा।
प्रमुख नियुक्तियों में संजय श्रीवास्तव को डोंगरगांव, राजीव अग्रवाल को पाटन, भूपेंद्र सवन्नी को जांजगीर-चांपा, श्रीनिवास राव मद्दी को बस्तर और रजनीश सिंह को खरसिया का प्रभारी बनाया गया है। पाटन, खरसिया, कोटा, कोंटा तथा बालोद जिले की बालोद, डौंडीलोहारा और गुंडरदेही सीटों के साथ बस्तर व सरगुजा के कुछ क्षेत्रों को पार्टी के लिए प्रमुख चुनौती माना जा रहा है।
EPFO 3.0 Update: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर से शुरू हो सकती है सुविधा
छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की 73 नेत्रियां यूपी चुनाव प्रचार में उतरीं
आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर भाजपा महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ की 73 महिला नेत्रियां उत्तर प्रदेश में भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पक्ष में घर-घर प्रचार कर रही हैं। यह टीम 18 नवंबर को दो बसों से रवाना हुई थी और 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश पहुंची।
साले की शादी का कार्ड न मिलने से नाराज दामाद ने काटा ससुर का गला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि टीम स्थानीय महिलाओं से संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा नीतियों की जानकारी साझा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुरक्षित और समृद्ध होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और जनता के समर्थन से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इस प्रवास में महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल नायक सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
TVS Jupiter 110 Stardust Black Edition बंद, अब सिर्फ 5 वेरिएंट में मिलेगा स्कूटर, जानें नई कीमत



