पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री
जशपुर
जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजूरबहार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की टांगी से हमला कर हत्या कर दी और घटना को खाट से गिरने से हुई मौत बताकर परिजनों को गुमराह किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कवर्धा में शादी के बीच पहुंचा हाथियों का दल, दो घरों को नुकसान; मेहमानों के लिए रखा चावल भी खाया
क्या है पूरा मामला?
मामला ग्राम खजूरबहार (चौहान पारा) का है। मृतिका पार्वती बाई (52 वर्ष) के पति मुखलाल राम उर्फ सुखलाल राम (62 वर्ष) को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी। पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच आरोपी ने पत्नी को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा करते हुए आक्रोश में आकर घर में रखी बांस के बेंट वाली लोहे की टांगी के पासा भाग से उनके सिर, माथे और सीने पर दो-तीन बार वार किया, जिससे गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
CG High Court Decision: धोखाधड़ी के आपराधिक मामले में फंसी विधवा को अनुकंपा नियुक्ति नहीं, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार
झूठी कहानी बताकर कराया दफन
अपराध छिपाने और खुद को बचाने के उद्देश्य से आरोपी ने परिजनों को बताया कि पार्वती बाई खाट से गिर गई थीं, जिससे सिर में चोट लगने से उनकी मृत्यु हुई। उसकी बात पर विश्वास कर परिजनों और समाज के लोगों ने 7 नवंबर 2026 को शव दफना दिया।
व्याख्याता भर्ती परीक्षा (LSL26) के प्रवेश पत्र जारी; 29 नवंबर को होगी परीक्षा
कब्र से निकलवाया शव, पोस्टमार्टम में खुला राज
मृतिका की छोटी बहन सीता बाई (45 वर्ष), निवासी कुडमुरा नंदीटोली (थाना नारायणपुर) को बहन की मौत पर संदेह हुआ। उन्होंने 20 नवंबर 2026 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर मर्ग क्रमांक 80/2026 (धारा 194 बीएनएसएस) के तहत जांच शुरू की गई। वैधानिक प्रक्रिया के तहत शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी शॉर्ट रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक पाई गई।
Ayodhya to Janakpur Train: राम और जानकी की भूमि को जोड़ेगा नया रेल मार्ग, अयोध्या से जनकपुर धाम के लिए पहली ट्रेन आज से शुरू ,जानिए रूट, टाइमिंग और अन्य विवरण
आरोपी गिरफ्तार, टांगी जब्त
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कुनकुरी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 226/2026, धारा 103(1) और 238(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी घर से जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर सिंह वारले, प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव, आरक्षक आदित्य साय और आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



