अध्यक्ष राकेश सोनी सहित पूरी टीम दिन-रात जुटी, 400 से अधिक महिलाओं-बच्चों की सहभागिता ने बढ़ाया आयोजन का गौरव
जशपुर नगर। संगम चौक में आयोजित प्रथम वर्ष निःशुल्क गरबा महोत्सव 2026 की शानदार सफलता के पीछे संगम सेवा दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की कड़ी मेहनत, समर्पण और एकजुटता की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए समिति के सदस्य लगातार मेहनत कर रहे हैं।

टिफिन हो या ऑथेंटिक बिरयानी — जशपुर के ‘टेस्ट ऑफ हाउस’ में मिलेगा घर जैसा स्वाद!

समिति के अध्यक्ष राकेश सोनी के नेतृत्व में रोहित मिश्रा, दीपू मिश्रा, आदर्श दुबे, दीपक गुप्ता, राजकुमार सिंह, ऋषिकेश, आयुष पटेल, लक्की सिन्हा एवं पिंटू ठाकुर सहित पूरी टीम आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में जुटी हुई है।

मां दुर्गा की आराधना से लेकर गरबा-डांडिया की व्यवस्थाओं, प्रतिभागियों के समन्वय और प्रतिदिन पुरस्कार वितरण तक, समिति के सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं। टीम का सामूहिक प्रयास ही इस आयोजन को लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
निःशुल्क गरबा महोत्सव के प्रति महिलाओं और बच्चों का बढ़ता उत्साह तथा 400 से अधिक प्रतिभागियों की सामूहिक भागीदारी समिति के प्रयासों को सार्थक बना रही है। समिति का उद्देश्य केवल गरबा का आयोजन करना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित करना, नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना तथा समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

संगम चौक में गरबा महोत्सव की बढ़ती लोकप्रियता समिति की सामूहिक मेहनत, बेहतर समन्वय और सांस्कृतिक समर्पण का परिचायक बन रही है।


