जशपुर / बगीचा:
ग्राम चुंदापाठ स्थित देव संस्कृति विद्या मंदिर में ‘सियान (बुजुर्ग) सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य मार्गदर्शक संत श्री कृष्ण रेणु जी महाराज के पावन संदेश से हुआ।
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट: 30 संस्थानों पर लटकी तलवार, 23 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
क्या आपका ‘हेल्दी ड्रिंक’ सच में हेल्दी है? हॉर्लिक्स और नेस्ले के बड़े दावों पर FSSAI का शिकंजा, थमाया कारण बताओ नोटिस
गिरदावरी कर रहे सर्वेयर को तलवार दिखाकर मोटरसाइकिल लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 अपचारी बालक भी अभिरक्षा में
महाराज जी ने मानव जीवन के महत्व, शास्त्र ज्ञान और सनातन संस्कृति की रक्षा पर प्रकाश डालते हुए “निर्मल मन जन सो मोहि पावा” दोहे के माध्यम से पवित्र मन की महत्ता समझाई। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र से यादव समाज के इतिहास को जोड़ा और बताया कि इस समाज ने हमेशा हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा की है। उन्होंने घर-घर रामायण पाठ के अध्ययन की प्रेरणा दी तथा युवाओं को बुजुर्गों का सम्मान करने व श्रेष्ठ संस्कार अपनाने का निर्देश दिया। इस दौरान संत श्री कृष्ण रेणु जी महाराज ने स्वयं बुजुर्गों के माथे पर चंदन लगाकर उनका भावपूर्ण अभिनंदन किया।
Ramayana World Premiere: लॉस एंजिलिस में होगा ‘रामायण’ का भव्य प्रीमियर, जानें रिलीज डेट और एडवांस बुकिंग की डिटेल
इसके बाद समाज के वरिष्ठजनों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए।वरिष्ठ बुजुर्ग नंदगोपाल यादव ने अत्यंत सहज और सरल शब्दों में समाज को एकजुट होकर कार्य करने तथा सामाजिक जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। वहीं सुग्गा यादव ने संत गहविरा गुरु जी के साथ बिताए दिनों और सामाजिक कार्यों को याद करते हुए बताया कि गुरुजी के संपर्क में आने से पहले लोग मांसाहारी थे, लेकिन उनके संस्कारों से आज पूरा समाज शाकाहारी और धर्म-मार्ग पर चलने वाला बना है। उन्होंने जशपुर की प्रसिद्ध कैलाश गुफा के निर्माण में गहविरा गुरु जी के ऐतिहासिक योगदान का भी उल्लेख किया।
समारोह के दौरान पधारे सभी वरिष्ठ बुजुर्गों को शॉल, श्रीफल (नारियल) और पुष्प माला पहनाकर आत्मीय सम्मान दिया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख बुजुर्गों में चुंदापाठ से जानकी यादव, मदन मोहन यादव, मंगन यादव, धाजा यादव, नंदगोपाल यादव, जीतनाथ यादव, रामहरख यादव, मेघु यादव; सुलेसा से भिखारी यादव, बालमकुंद यादव (महनई), सुग्गा यादव (घोरडेगा), रामगहन यादव, शत्रुधन यादव (मुढ़ी); पकरीपाठ से सियाराम यादव, भगडू यादव, जगदीश यादव, बबन यादव; छिछली से भागवत यादव; तथा अन्य क्षेत्रों से गोपाल यादव (सरधापाठ), लक्ष्मण यादव, शंकर यादव (गायबुडा), सोखा यादव (बेलवार), बालमिकी राम (भडीया), कृष्णा यादव (तेंद्पाठ), कुलदीप यादव (पटकोना) एवं राधेश्याम यादव (नवापारा) आदि शामिल रहे।
सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इस पूरे गरिमामय कार्यक्रम का सफल आयोजन युवा जनजागृति के अध्यक्ष अशोक यादव तथा संगठन के सभी सक्रिय सदस्यों के विशेष प्रयास और कड़ी मेहनत से संभव हो सका।
कार्यक्रम के अंत में गुरु महाराज एवं युवा जनजागृति के पदाधिकारियों ने कहा कि ‘सियान सम्मान समारोह’ की यह एक शुभ शुरुआत है और आने वाले दिनों में इसे और भी विशाल स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे पाठ क्षेत्र के तमाम बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा और क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।


