Gold Price Today: धनतेरस के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड ₹4810 और 22 कैरेट गोल्ड ₹4410 तक सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी के दाम भी दो दिन में ₹4100 प्रति किलो कम हुए हैं। धनतेरस से पहले रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद अब सोना-चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। आज दिल्ली में गोल्ड ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है और चांदी भी ₹100 प्रति किलो गिर गई है। आइए जानते हैं आपके शहर में आज सोने-चांदी का क्या रेट चल रहा है।
ट्रेन हादसा: रील बनाते 2 किशोरों की मौत, छठ पर्व की खुशियां मातम में बदली
शहरवार गोल्ड रेट (29 अक्टूबर 2025)
| शहर | 22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,10,890 | 1,20,960 |
| मुंबई | 1,10,740 | 1,20,810 |
| चेन्नई | 1,10,740 | 1,20,810 |
| कोलकाता | 1,10,740 | 1,20,810 |
| बेंगलुरु | 1,10,740 | 1,20,810 |
| हैदराबाद | 1,10,740 | 1,20,810 |
| लखनऊ | 1,10,890 | 1,20,960 |
| पटना | 1,10,790 | 1,20,860 |
| जयपुर | 1,10,890 | 1,20,960 |
| अहमदाबाद | 1,10,790 | 1,20,860 |
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बड़ी भर्ती! 4708 पदों पर नियुक्ति को हरी झंडी, व्यापम जल्द शुरू करेगा परीक्षा प्रक्रिया
चांदी में भी आई तेज गिरावट
धनतेरस से पहले 15 अक्टूबर को चांदी ₹1.90 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई थी, लेकिन अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दो दिनों में चांदी ₹4100 सस्ती हुई है।
- दिल्ली में भाव: ₹1,50,900 प्रति किलो
- मुंबई और कोलकाता में: ₹1,50,900 प्रति किलो
- चेन्नई में सबसे महंगी: ₹1,64,900 प्रति किलो
सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट से निवेशकों और ग्राहकों दोनों की नजर बाजार पर टिक गई है। जहां कुछ लोग इसे खरीदारी का मौका मान रहे हैं, वहीं विशेषज्ञ अभी सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। क्या आप इस गिरावट को खरीदने का मौका मानते हैं? कमेंट करें और शेयर करें। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।























