NIT Raipur Placement 2025-26: 217 कंपनियां पहुंचीं, 738 छात्रों को मिला रोजगार
रायपुर:
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने सोमवार, 13 जुलाई 2026 की कार्यवाही के लिए तारांकित प्रश्नोत्तरी की शलाका का विवरण जारी कर दिया है। इस सूची में कुल 25 प्रश्न शामिल किए गए हैं, जिनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत विभिन्न विभागों के मंत्रियों से जनहित और नीतिगत मुद्दों पर सवाल पूछे जाएंगे।इस बार की शलाका में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री टंक राम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप के विभागों से जुड़े प्रश्नों की भरमार है।
लोहरदगा-धरमजयगढ़ रेल लाइन सर्वे और डीपीआर का काम तेज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से खनिज, ऊर्जा और सामान्य प्रशासन पर सवाल
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (जिनके पास ऊर्जा, खनिज साधन और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं) से कई दिग्गज विधायक सवाल करेंगे। इसमें खनिज साधन विभाग को लेकर श्री धर्मजीत सिंह (प्रश्न क्र. 161) और श्री सुशांत शुक्ला (प्रश्न क्र. 212) सवाल उठाएंगे। वहीं, ऊर्जा विभाग से जुड़े मामलों पर वरिष्ठ नेता श्री कवासी लखमा (प्रश्न क्र. 200), श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल (प्रश्न क्र. 154) और श्रीमती विद्यावती सिदार (प्रश्न क्र. 169) मुख्यमंत्री को घेरेंगे। इसके अलावा श्री दीपेश साहू सामान्य प्रशासन और श्री मोतीलाल साहू जल संसाधन विभाग से जुड़ा प्रश्न पूछेंगे।
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के मामलों पर घिरेंगे मंत्री टंक राम वर्मा
मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों से जुड़े सबसे ज्यादा प्रश्न इस शलाका में शामिल हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को लेकर श्रीमती संगीता सिन्हा (प्रश्न क्र. 224), श्री अनुज शर्मा (प्रश्न क्र. 79), श्री रिकेश सेन (प्रश्न क्र. 316), श्री रामकुमार टोप्पो (प्रश्न क्र. 176), श्री लालजीत सिंह राठिया (प्रश्न क्र. 156) और श्री बालेश्वर साहू (प्रश्न क्र. 45) सवाल पूछेंगे। इसके अलावा सुश्री लता उसेंडी उच्च शिक्षा विभाग को लेकर उनसे जानकारी मांगेंगी।
वन और सहकारिता विभाग पर केदार कश्यप देंगे जवाब
मंत्री केदार कश्यप के विभागों को लेकर भी सदन में तीखी बहस देखने को मिल सकती है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत (प्रश्न क्र. 95), श्रीमती अंबिका मरकाम (प्रश्न क्र. 5), श्रीमती चातुरी नन्द (प्रश्न क्र. 188) और श्री चैतराम अटामी (प्रश्न क्र. 110) ने सवाल लगाए हैं। वहीं सहकारिता विभाग से जुड़े मुद्दों पर श्री नीलकंठ टेकाम, श्रीमती शेषराज हरवंश, श्री रामकुमार यादव और श्री ओंकार साहू मंत्रियों से जवाब तलब करेंगे।
13 जुलाई को होने वाली इस बैठक में इन तारांकित प्रश्नों के दौरान सदन में भारी गहमा-गहमी रहने के आसार हैं, जहां विपक्ष इन विभागों के कामकाज को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है।
सरसों तेल और मसालों के दाम आसमान पर, बजट बिगड़ने से एक किलो की जगह पाव भर खरीद रहे लोग

