ईपीएफओ लाएगा ‘सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान’, रिटायरमेंट के बाद मिलेगी नियमित आमदनी
रायपुर: कई बार बिजली बिल में ‘अतिरिक्त सुरक्षा निधि’ जुड़कर आती है, जिससे लोगों को लगता है कि शायद बिल बढ़ गया है या कोई अतिरिक्त शुल्क लगा है। लेकिन असल में यह बिजली खपत का बिल नहीं, बल्कि आपकी जमानत राशि है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने इसे लेकर स्थिति साफ की है ताकि आम लोग आसानी से समझ सकें कि यह व्यवस्था कैसे काम करती है।
अतिरिक्त सुरक्षा निधि लेने का यह नियम कोई नया नहीं है, बल्कि अविभाजित मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के समय से ही लागू है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रावधानों के अनुसार यह राशि आपकी औसत 60 दिन यानी दो महीने की बिजली खपत के हिसाब से तय होती है। साल भर में यदि किसी उपभोक्ता की बिजली खपत बढ़ जाती है, तो पहले से जमा राशि और नई तय राशि के बीच के अंतर के हिसाब से अतिरिक्त सुरक्षा निधि ली जाती है। वहीं, यदि किसी उपभोक्ता की खपत पहले के मुकाबले कम हुई है, तो अतिरिक्त राशि को बिजली बिल में समायोजित करके वापस भी कर दिया जाता है।
यह पैसा आपके पास सुरक्षित रहता है और इस पर हर साल बैंक के बचत खाते से भी अधिक दर पर ब्याज मिलता है। इस वर्ष 5.75 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया गया है और बीते वर्ष उपभोक्ताओं को कुल 188.53 करोड़ रुपये का ब्याज लाभ मई के बिल में समायोजित करके दिया गया था। साथ ही, यदि कोई उपभोक्ता अपना बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करवाता है, तो बकाया राशि का हिसाब करने के बाद सुरक्षा निधि वापस लौटा दी जाती है।
जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम
छत्तीसगढ़ में कुल 67.57 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, लेकिन इस बार 9 प्रतिशत से भी कम यानी केवल 6 लाख 18 हजार उपभोक्ताओं से ही अतिरिक्त सुरक्षा निधि ली जा रही है। बिजली का बिल अगले महीने जारी होता है और उसे भरने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब दो महीने लग जाते हैं, और इसी समय को ध्यान में रखते हुए 60 दिन की औसत खपत के बराबर सुरक्षा निधि का प्रावधान किया गया है।
पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था भी है। यदि किसी के लिए यह रकम एक साथ देना मुश्किल है, तो वे अपने वितरण केंद्र में जाकर किस्तों में जमा करने का आवेदन कर सकते हैं। वहीं, उच्चदाब उपभोक्ताओं के अनुरोध पर संबंधित क्षेत्रीय मुख्य अभियंता के स्तर पर किस्तों में जमा करने की सुविधा दी जाती है।



