होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Ncc cadetsFlying cadetsAagdih airstreepsMaha shiv puranMayali"64 Chhattisgarh Naxalites Surrender in Telangana"

10 फीट लंबे अजगर ने की वीआईपी रोड जाम, 20 मिनट तक थमा रहा ट्रैफिक, DFO के बंगले से निकला करैत

Featured Image

admin

Updated At: 07 Dec 2022 at 12:41 AM

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सांपों के निकलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह 10 फीट के एक अजगर ने वीआईपी रोड पर जाम लगा दिया। अजगर सड़क पर लेटा धूप सेंकता रहा और करीब 20 मिनट तक यातायात थमा रहा। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम पहुंची और उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा। इसी तरह DFO के बंगले से करैत सांप बाहर आया। दरवाजे पर लटके देख वनकर्मियों ने एक बार फिर रेस्क्यू टीम की मदद ली। लोगों ने बुलाई रेस्क्यू टीम दरअसल, वीआईपी रोड बाईपास पर बुधवारी में मंगलवार दोपहर को सड़क से निकल रहे लोगों की नजर बड़े से अजगर पर पड़ी। इसके बाद तो लोग डर के चलते जहां थे वहीं रुक गए। थोड़ी ही देर में वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई। इसके बाद सूचना पुलिस से होते हुए वन विभाग तक पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि 10 फीट लंबा अजगर आराम से सड़क पर लेटा हुआ है। ठंड से बचने के लिए आने की संभावना इसके बाद जितेंद्र सारथी ने अजगर को किसी तरह से पकड़ा और बोरी में बंद किया। इसके बाद ट्रैफिक फिर से शुरू हो सका। उन्होंने बताया कि यह अजगर इंडियन रॉक पाइथन है। संभवत: ठंड से बचने के लिए अजगर यहां पहुंचा होगा। सड़क पर धूप होने के चलते वहीं पर रुक गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जीवों से बच्चों को खतरा हो सकता है। ऐसे में इस मौसम में उनका खास ख्याल रखने की जरूरत है। बिना जहर वाला सांप है दंड करैत वहीं डीएफओ के बंगले से भी एक कॉमन कैरत सांप पकड़ा गया। चौकीदार ने गेट पर सांप देखा तो तो जितेंद्र सारथी को सूचना दी। टीम पहुंची तो देखा कि सांप कोने में दुबका हुआ था। उसे पकड़कर डिब्बे में बंद किया। उन्होंने बताया कि यह सांप कॉमन वोल्फ यानी दंड करैत है। यह बिना जहर वाला होता है। इसको अक्सर जहरीला समझकर लोग मार देते हैं। लोगों को इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement