होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


WorldHindi NewsBLA Train AttackNews UpdatesArmy operationBalochistan

एक्टर शरद कपूर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप:फेसबुक पर दोस्ती की, वीडियो कॉल पर काम दिलाने का वादा किया, घर बुलाकर जबरदस्ती की

Featured Image

admin

Updated At: 01 Dec 2024 at 02:19 AM

एक्टर शरद कपूर पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने खार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। इसमें बताया कि एक्टर से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों ने वीडियो कॉल पर बात की। शरद ने उसे काम दिालने का वादा किया।

शूटिंग के बारे में बात करने के बहाने उसे ऑफिस बुलाया। शरद ने उसे खार में अपने ऑफिस आने के लिए लोकेशन भेजी। लेकिन जब वह वहां पहुंची, तो पता चला कि वह ऑफिस नहीं, बल्कि शरद का घर था।

वहां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। फिलहाल, शरद कपूर ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया- जब वह शरद कपूर के घर की तीसरी मंजिल पर पहुंची, तो एक व्यक्ति ने दरवाजा खोला और शरद ने अंदर से आवाज देकर उसे अपने बेडरूम में आने को कहा। इसके बाद उसने बॉडी टच करने की कोशिश की।

वह वहां से भाग आई तो शाम को शरद ने महिला को वॉट्सऐप पर गाली-गलौज के मैसेज भेजे। पीड़ित ने इस घटना के बारे में पहले अपने एक दोस्त को बताया, फिर भारतीय दंड संहिता की धारा 74 (महिला पर हमला या बल प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न), और 79 (महिला की इज्जत का अपमान) के तहत केस दर्ज कराया।

शरद कपूर ने हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1996 में फिल्ममेकर महेश भट्‌ट की फिल्म दस्तक में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ डेब्यू किया था। यह सुष्मिता की भी डेब्यू फिल्म थी।

इस फिल्म में उन्होंने 'साइको लवर' का किरदार निभाया था। शरद ने शाहरुख खान, गोविंदा, संजय दत्त, ऐश्वर्या राय जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। शरद कपूर जोश, एलओसी कारगिल और लक्ष्य जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement