नाथन लियोन और अश्विन के बीच 'नंबर-1' बनने की लड़ाई, निशाने पर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड

admin
Updated At: 06 Feb 2023 at 04:19 PM
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नौ फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमें नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलेगी। इस सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का भाग्य तय होगा। अगर टीम इंडिया दो या तीन टेस्ट को जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लेती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। इस दौरान मैदान पर दुनिया के दो दिग्गज गेंदबाजों के बीच लड़ाई भी देखने को मिलेगी। भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक स्पिनर नाथन लियोन के बीच टक्कर होगी। दोनों के बीच भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने की होड़ होगी। इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले शीर्ष पर हैं। उन्होंने 20 मैचों में 111 विकेट लिए थे। लियोन ने 22 मैच में 94 और अश्विन ने 18 मैच में 89 विकेट लिए हैं। ऐसे में दोनों के पास कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। पूर्व भारतीय कप्तान से आगे निकलने के लिए लियोन को 18 विकेट चाहिए। वहीं, अश्विन को 23 विकेट झटकने होंगे। अश्विन और लियोन के पास पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ने का मौका होगा। हरभजन ने 18 मैचों में 95 विकेट लिए थे। उन्हें पीछे छोड़ने के लिए लियोन को दो और अश्विन को सात विकेट चाहिए। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी | मैच | पारी | विकेट | पारी में सर्वश्रेष्ठ | मैच में सर्वश्रेष्ठ |
---|---|---|---|---|---|
अनिल कुंबले | 20 | 38 | 111 | 8/141 | 13/181 |
हरभजन सिंह | 18 | 35 | 95 | 8/84 | 15/217 |
नाथन लियोन | 22 | 41 | 94 | 8/50 | 12/286 |
रविचंद्रन अश्विन | 18 | 34 | 89 | 7/103 | 12/198 |
कपिल देव | 20 | 38 | 79 | 8/106 | 8/109 |
रवींद्र जडेजा | 12 | 22 | 63 | 6/63 | 9/178 |
जहीर खान | 19 | 34 | 61 | 5/91 | 8/137 |
इशांत शर्मा | 25 | 46 | 59 | 4/41 | 7/117 |
ईरापल्ली प्रसन्ना | 13 | 24 | 57 | 6/74 | 10/174 |
बिशन सिंह बेदी | 12 | 23 | 56 | 7/98 | 10/194 |
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

TRAI के आदेश के बाद : जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने लॉन्च किए नए सस्ते प्लान, जानें डिटेल्स
Advertisement