विमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल का एलान, पहले मैच में गुजरात-मुंबई आमने-सामने, कुल चार डबल हेडर होंगे

admin
Updated At: 15 Feb 2023 at 06:50 PM
बीसीसीआई ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट चार मार्च से शुरू होगा और 26 मार्च तक खेला जाएगा। कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम- डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में खेले जाएंगे। दोनों स्टेडियम में 11-11 मैच खेले जाएंगे 23 दिनों के अंदर लीग राउंड में 20 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। पहला मैच चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं, लीग राउंड के दौरान चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे।पहले मैच की शुरुआत दोपहर साढ़े तीन बजे होगी, जबकि दूसरे मैच की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे होगी। लीग स्टेज का आखिरी मैच 21 मार्च को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, एकमात्र एलिमिनेटर डीवाई पाटिल स्टेडियम में 24 मार्च और फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस WPL के लिए पांच टीमें इस प्रकार हैं-
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
- गुजरात जाएंट्स (GG)
- मुंबई इंडियंस (MI)
- दिल्ली कैपिटल्स (DC)
- यूपी वॉरियर्स (UPW)
पूरा शेड्यूल यहां देखें
तारीख | मैच | समय | स्टेडियम |
4 मार्च | GG vs MI | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
5 मार्च | RCB vs DC | 3:30 PM | ब्रेबोर्न |
5 मार्च | UPW vs GG | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
6 मार्च | MI vs RCB | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
7 मार्च | DC vs UPW | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
8 मार्च | GG vs RCB | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
9 मार्च | DC vs MI | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
10 मार्च | RCB vs UPW | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
11 मार्च | GG vs DC | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
12 मार्च | UPW vs MI | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
13 मार्च | DC vs RCB | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
14 मार्च | MI vs GG | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
15 मार्च | UPW vs RCB | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
16 मार्च | DC vs GG | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
18 मार्च | MI vs UPW | 3:30 PM | डीवाई पाटिल |
18 मार्च | RCB vs GG | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
20 मार्च | GG vs UPW | 3:30 PM | ब्रेबोर्न |
20 मार्च | MI vs DC | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
21 मार्च | RCB vs MI | 3:30 PM | डीवाई पाटिल |
21 मार्च | UPW vs DC | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
24 मार्च | एलिमिनेटर | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
26 मार्च | फाइनल | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement