अभिषेक बच्चन के व्यवहार पर टीका-टिप्पणी करते नजर आए अनुराग! बोले- शुरुआत में थे काफी रूखे

admin
Updated At: 09 Feb 2023 at 06:22 PM
इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि अनुराग कश्यप और अभिषेक बच्चन के रिश्ते एक वक्त पर काफी तल्ख रहे थे। हालांकि, बाद में दोनों ने गिले-शिकवे दूर कर फिल्म 'मनमर्जियां' में साथ काम किया। इसके बाद कई बार अनुराग कश्यप ने अभिषेक की तारीफ की है। मगर, हाल ही में वह अभिषेक बच्चन के शुरुआती व्यवहार पर टिप्पणी करते नजर आए। एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने कहा कि इंडस्ट्री में आने के बाद शुरुआत में अभिषेक बच्चन का व्यवहार काफी रूखा था। जूनियर बच्चन को लेकर अनुराग कश्यप ने और क्या कहा? आइए जानते हैं...बता दें कि अनुराग कश्यप ने फिल्म 'युवा' (2004) के दौरान अभिषेक के साथ बतौर डायलॉग राइटर काम किया था। वहीं, फिल्म 'मनमर्जियां' में बतौर निर्देशक काम कर चुके हैं। अनुराग कश्यप ने कहा कि जब पहली बार उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ काम किया तो अभिषेक चीजों को गंभीरता से नहीं लिया करते थे। हालांकि, बाद में 'मनमर्जियां' के दौरान अभिषेक बच्चन का व्यवहार बिल्कुल अलग था। बता दें कि फिल्म 'युवा' में अभिषेक बच्चन के अलावा विवेक ओबेरॉय, अजय देवगन, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल भी नजर आए। वहीं, 'मनमर्जियां' में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल नजर आए। अनुराग कश्यप ने कहा, 'मैंने और अभिषेक ने फिल्म 'युवा' में साथ काम किया। मैंने फिल्म के लिए डायलॉग लिखे थे। उस फिल्म में मेरे भाई ने भी काम किया। हमने अभिषेक के साथ उस फिल्म की डबिंग पर भी काफी काम किया था... अभिषेक बहुत मेहनती इंसान हैं। संस्कारी हैं। उन्हें खाने-पीने का काफी शौक है। लेकिन, शुरुआत में अभिषेक का व्यवहार काफी रूखा था। चीजों को गंभीरता से न लेते हुए वह हर चीज का मजाक बनाया करते थे।' अनुराग कश्यप ने आगे कहा, 'वक्त के साथ लोग परिपक्व होते हैं। अभिषेक भी हुए। शुरुआती दौर के अभिषेक बच्चन और जिनके साथ मैंने 'मनमर्जियां' में काम किया, दोनों बिल्कुल अलग थे।' अभिषेक बच्चन के अलावा अनुराग कश्यप ने अमिताभ बच्चन को लेकर भी बातें कीं। उन्होंने वह वक्त याद किया जब टीवी शो 'युद्ध' के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। अनुराग का कहना है कि अमिताभ बच्चन आलोचनाओं को बखूबी लेते हैं। बता दें कि अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'प्यार विद डीजे मोहब्बत' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 3 फरवरी 2023 को रिलीज हुई है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement