होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

फनी फोटोज शेयर कर लिखा- बेस्ट एंगल,अनुष्का ने मजेदार अंदाज में पति को विश किया बर्थडे

Featured Image

admin

Updated At: 05 Nov 2022 at 06:03 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक विराट को अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, अब विराट को उनकी लविंग वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी मजेदार तरीके से बर्थडे विश किया है। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली की कई सारी फनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे उन्होंने बेस्ट बताया है। साथ ही अनुष्का ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली की चार तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी मजेदार हैं। पहली तस्वीर में विराट का सिर्फ चेहरा दिख रहा है, जिसमें वह फनी एक्सप्रेशन बना रहे हैं। दूसरी तस्वीर में विराट ने अपने हाथ में बॉडी न्यूट्रिशन का बैग और स्लीपर ली हुई है और वह थोड़ा झुककर कैमरे की ओर देख रहे हैं। इस तस्वीर में वह काफी फनी लग रहे हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में भी विराट का सिर्फ चेहरा ही दिख रहा है। अनुष्का द्वारा शेयर की गई आखिरी तस्वीर में विराट ने अपनी लाडली बेटी वामिका को गोद में लिया हुआ है। लेकिन इस तस्वीर में भी उनके एक्सप्रेशन देख किसी को भी हंसी आ जाए। अनुष्का ने विराट की इन तस्वीरों को 'बेस्ट' बताया है। इन तस्वीरों के साथ अनुष्का शर्मा ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने पति पर प्यार लुटाया है। इन तस्वीरों के साथ अनुष्का ने लिखा, 'मेरे प्यार, आज आपका बर्थडे है। तो ऐसे में मैंने आपके बेस्ट एंगल्स और फोटोज निकाले हैं। इस पोस्ट के जरिए मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि मैं आपके हर स्टेट और फॉर्म से प्यार करती हूं। आप जो हैं, उस ढंग से प्यार करती हूं।' सोशल मीडिया पर अनुष्का का यह पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रहा है और फैंस इस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे है।बता दें कि विराट कोहली इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप में बिजी हैं और अनुष्का भी अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम कर रही हैं। अनुष्का की अपकमिंग फिल्म का नाम 'चकदा एक्सप्रेस' है। इस फिल्म में अनुष्का क्रिकेट के मैदान में अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है और अनुष्का क्रिकेटर के किरदार में नजर आएंगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement