होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Sarhul FestivalNature WorshipCollege Professor ExposedUproar Over 59 Obscene VideoshathrasNASA

भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 17 दिसंबर को पूरे हो रहे चार साल, गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा

Featured Image

admin

Updated At: 14 Dec 2022 at 12:36 AM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 17 दिसंबर 2018 को कामकाज शुरू किया था। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तहत शुरू हुई गोधन न्याय योजना में 2 रुपये किलो में गोबर और 4 रुपये लीटर गौमूत्र की खरीदी करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के 17 दिसंबर को चार साल पूरे हो रहे हैं। इस दिन को सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है। इस दिन सभी गौठानों, सहकारी सोसायटी परिसरों, धान खरीदी केंद्रों, तेंदुपत्ता संग्रहण केंद्रों, वनोपज प्रबंधन समितियों, हाट-बाजारों और नगरीय क्षेत्र के वार्डों में कार्यक्रम होंगे। इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन भी होगा। इस तरह से होंगे कार्यक्रम सभी गौठानों में सुबह 11 बजे किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष व सदस्यों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्यों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें योजनाओं और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। प्रदेश के वन क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तेंदुपत्ता संग्रहण केंद्रों व वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसानों और मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सुबह 11 बजे से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्ड के निवासियों को आमंत्रित कर शासन की चार सालों की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। दोपहर 3 बजे प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर, धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को आमंत्रित कर ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की जानकारी दी जाएगी। चार साल में फसलों पर 16,401 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 17 दिसंबर 2018 को कामकाज शुरू किया था। सरकार बनने के दो घंटे में ही ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, किसानों की कर्ज माफी, सिंचाईं कर माफ करने जैसे वादे पूरे कर दिए। इसके बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत करते हुए किसानों को फसलों पर इनपुट सब्सिडी देने की व्यवस्था की गई। योजना के तहत चार सालों में अब तक 16,401 करोड़ 45 लाख रुपये की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है। दो घंटे में माफ किया था किसानों का कर्ज सरकार ने 17 लाख 82 हजार किसानों पर बकाया 9270 करोड़ रुपये का कृषि ऋण माफ कर दिया था। इसी तरह 17 लाख से अधिक किसानों पर सालों से बकाया 244 करोड़ 18 लाख रुपये का सिंचाई कर भी दो घंटे में माफ कर दिया। इसके बाद साल 2018 से जून 2021 तक का 80 करोड़ रुपये का और बकाया सिंचाईं कर भी माफ कर दिया गया। इसी तरह सरकार ने अपना एक और वादा पूरा करते हुए बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 1707 किसानों की 4200 एकड़ अधिग्रहित भूमि लौटा दी। गौमूत्र और गोबर खरीदी करने वाला पहला राज्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा दिया। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 2 रुपये किलो में गोबर और 4 रुपये लीटर गौमूत्र की खरीदी करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना। राज्य में सुराजी गांव योजना के गरवा घटक के तहत निर्मित 9619 से अधिक गौठानों में गोधन न्याय योजना के साथ-साथ आजीविका मूलक गतिविधियों की भी शुरुआत की गई। इससे हजारों की संख्या में महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों को रोजगार मिला।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement