होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBiharDeepak baij

भाजपा की आज बड़ी बैठक: राष्ट्रीय पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य होंगे शामिल , केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर , प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश रायपुर पहुंचे ,त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही भाजपा

Featured Image

admin

Updated At: 10 Jul 2024 at 04:00 PM

शिक्षा विभाग ने JD और DEO को दिए ये निर्देश रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगी। कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री खट्टर और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन देर शाम राजधानी पहुंच गए। बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कार्यसमिति में एक ही सत्र होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 11 जुलाई को महाअभियान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान अनेक बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा भी होगी। उन्होंने बताया कि पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कार्यालय से बाहर की जा रही है। इस कार्यसमिति को बड़ा रूप दिया गया है। यही वजह है कि कार्यक्रम स्थल बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के स्थान पर राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को चुना गया है। इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री खट्टर को शाल, श्रीफल और बेल मेटल से निर्मित राजकीय पशु वनभैंसे की मूर्ति भेंटकर उनका सम्मान किया। पटवारी हड़ताल का असर : तहसील कार्यालयों में भटक रहे किसान और जरुरतमंद बैठक में एक हजार से ज्यादा पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा अब लगभग तीन माह बाद प्रस्तावित नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले त्रि- स्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है। बैठक के लिहाज से पंजीयन से लेकर समापन तक का प्रारूप तैयार हो गया है। लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी कारवाई कलेक्टर ने दिए निर्देश इस कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, भाजपा • प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, • मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, निवृत्तमान सांसद, विधायक, निवृतमान विधायक, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला भाजपा एवं समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भाजपा, समस्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, निगम महापौर नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष को बैठक की अपेक्षित श्रेणी में रखा गया है। Admission: 9वीं में प्रवेश के लिए आयुसीमा में छूट, अब 13 साल से कम वाले छात्र भी ले सकेंगे एडमिशन सुबह 9 बजे खुलेगा मंत्रालय, खट्टर लेंगे बैठक देश के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा कार्यसमिति की बैठक से पहले सुबह 9 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ऊर्जा से संबंधित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति के साथ छत्तीसगढ़ की जरूरतों पर मंथन करेंगे। इस बैठक की वजह से ही मंत्रालय के दरवाजे सुबह 9 बजे से ही खुल जाएंगे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Advertisement