मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगिया में रामनवमी महायज्ञ में शामिल हुए

admin
Updated At: 18 Apr 2024 at 03:18 AM
मर्यादा और भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं भगवान श्री राम
बगिया स्थित सीएम निवास में आयोजित चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर पहुंचे। यहां उन्होनें धर्मपत्नी कौशल्या साय और स्वजनों के साथ मातारानी और अपने गुरू धनपति पंडा का आर्शीवाद ग्रहण किया। इससे पहले सीएम निवास में मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने विधि विधानपूर्वक नवकन्या पूजन किया और उन्हें भोजन कराकर आर्शीवाद लिया।
उल्लेखनीय है कि सत्य सनातन धर्म देवी संत समाज ने बगिया के सीएम निवास में चार दिवसीय भव्य रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया था। इसका शुभारंभ 14 अप्रैल को कलश यात्रा से हुआ था। इस कलश यात्रा में मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय भी शामिल हुई थी। इस आयोजन से बगिया पूरी तरह से भक्ति में डुबा हुआ था। 17 अप्रैल को आयोजन का अंतिम दिन होने और माता रानी को विदाई देने के लिए जशपुर जिले के साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड से बड़ी संख्या में श्रद्वालु यहां जुटे थे। श्रद्वालुओं के सैलाब के कारण सीएम निवास में पैर धरने की भी जगह नहीं थी। मुख्यमंत्री साय ने स्वजनों के साथ हवन पूजन में शामिल हुए और पूर्णाहुति देकर रामनवमी महायज्ञ का समापन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सहस्त्र स्नान और आर्शीवाद के बाद श्रद्वालुओं ने मांदर और झांझ की थाप के साथ भक्ति संगीत में झूमते हुए,माता रानी की प्रतिमा को मैनी नदी के जल में विसर्जित किया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement