उमरदा बनेगी तहसील, चिल्हाटी में खुलेगा कॉलेज, CM बोले- रमन सिंह 15 साल में बिजली भी नहीं दे सके

admin
Updated At: 17 Nov 2022 at 12:49 AM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय राजनांदगांव दौरे पर हैं। इस दौरान खुज्जी विधानसभा क्षेत्र को उन्होंने 46 करोड़ 56 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर उमरदा को तहसील बनाने, चिल्हाटी में कॉलेज खोलने और दंतेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया।
योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हुईं या नहीं, जानने आया
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के छुरिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चौपाल लगी। उन्होंने लोगों से समस्याएं सुनीं और उसके निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, हम विधानसभा में कानून बनाते हैं और मंत्रालय में योजनाएं। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने चार साल हुए हैं, जिनमें से दो साल कोरोना में बीत गया। इन चार सालों में योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हुई हैं या नहीं, इसी के लिए प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की है।
छुरिया में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं
ग्राम चिल्हाटी में मुख्यमंत्री ने की घोषणा


- छुरिया स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
- मरकाकसा से जोब तक सड़क निर्माण करवाया जाएगा।
- उमरवाही और गेंदाटोला में सेक्टर स्तरीय महिला प्रशिक्षण भवन बनेगा।
- तेलिनबांधा और झिथराटोला की हाईस्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जाएगा।
- ग्राम हालेकोसा के आश्रित ग्राम कोलिहाटोला से स्कूल पहुंच मार्ग के मध्य नाला पर पुलिया निर्माण करवाया जाएगा।
- नेशनल हाईवे क्रमांक 6 सड़क चिरचारी से जोब तक सड़क के मजबूतीकरण का कार्य होगा।
- ग्राम भंडारीभरदा जलाशय के जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।
- नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ की घोषणा।
- उमरदा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा।

- चिल्हाटी में कॉलेज खोला जाएगा।
- चिल्हाटी में सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी।
- बूढ़ीबंजारी से मक्के आश्रम तक पुल पुलिया सहित मार्ग का निर्माण होगा।
- गोंदानाला जलाशय का जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग का कार्य होगा।
- आमाटोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।
- ग्राम रेंगाकठेरा और छछानपहरी में उप स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा।
- ग्राम थुहाडबरी में नदी किनारे पिचिंग का काम होगा।
- टेकाहर्रा में 33 के.वी. का ट्रांसफॉर्मर लगेगा।
- टेकाहर्रा से मक्के और टेकाहर्रा से कल्लू बंजारी तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement