होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Mahila thana jashpurKoshlya saiPM Internship Scheme 2025PM Internshipindian ArmyLoot

*युद्ध स्तर पर जारी है दर्जन भर सड़कों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार, अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश*

Featured Image

admin

Updated At: 09 Nov 2022 at 02:21 PM

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा सरगुजा अंचल से लेकर बस्तर अंचल तक ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य की मॉनिटरिंग लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कलेक्टर स्वयं कर रहे हैं। नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भी दर्जनभर से अधिक ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कलेक्टर पी.एस. ध्रुव आज जिले के खड़गवा तहसील अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क रतनपुर-चोपन वाया कोटिया का मुआयना किया। कलेक्टर ने निराछाढ रान सड़क की कई जगहों पर खुदाई कराकर निर्माण कार्य की लेयर और प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। यह सड़क 2 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से तैयार की जा रही है। कलेक्टर ध्रुव ने लोक निर्माण विभाग की अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने और डामरीकरण का कार्य शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ लोक निर्माण  सी.पी. बंजारे, उप अभियंता एस. के. लोध, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उनके साथ थे। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में लगभग 60 करोड़ रूपए की लागत से दर्जनभर सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य तेजी से जारी हैं। जनकपुर बाईपास सड़क का निर्माण 3 करोड़ 35 लाख 78 हजार रूपए की लागत से कराया जा रहा है। यह बाईपास 1.50 किलोमीटर लम्बा है। इसी तरह जिले में 3.73 करोड़ रूपए की लागत से सरभोका से डोंगरीटोला सड़क, 8.09 करोड़ की लागत से पेण्ड्री अटल चौक से मटुकपुर मार्ग, 6.09 करोड़ की लागत से घुटरा से मुसरा मार्ग, 2.19 करोड़ रूपए की लागत से केल्हारी चौक से मध्यप्रदेश सीमा तक सड़क, 3.12 करोड़ रूपए की लागत से गुड़घेला नाल से सिंगरघाट, 5.95 करोड़ रूपए की लागत से दुग्गी से खड़गवा, 2.58 करोड़ रूपए की लागत से मनेन्द्रगढ़-लेदरी-पाराडोल सड़क, 3.34 करोड़ रूपए की लागत से लेदरी से गुरचहवा मार्ग, 7.52 करोड़ रूपए की लागत से भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत माथमौर से भैसुन सड़क तथा 4.18 करोड़ रूपए की लागत से भगवानपुर से मां चांग देवी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement