होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Trible departmentShiv puran katha mayaliKubkuridpiD.El.Ed Teachers Assigned, Verification Starts TodayNagpur Violence

Nagpur Violence: : नागपुर में 11 क्षेत्रों में कर्फ्यू, 33 पुलिसकर्मी घायल; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले – हिंसा पूर्व नियोजित

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 19 Mar 2025 at 07:34 AM

Nagpur Violence: Curfew in 11 Areas, 33 Policemen Injured; Fadnavis Calls It Pre-Planned

नागपुर में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शहर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस हिंसा में तीन डीसीपी समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पांच नागरिक भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने पांच केस दर्ज कर 50 लोगों को गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हिंसा को पूर्व नियोजित बताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विधानसभा में बताया कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने सोमवार को औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर प्रतीकात्मक विरोध किया था। इस दौरान अफवाह फैलाई गई कि जलाई गई घास की कब्र पर धार्मिक पाठ लिखा था। इस अफवाह के फैलते ही तनाव बढ़ गया और शहर में हिंसा भड़क उठी।

कैसे भड़की हिंसा?

सोमवार को नमाज के बाद करीब 250 लोगों की भीड़ "आग लगा देंगे" के नारे लगाते हुए विरोध स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और दोपहर 3:09 बजे मामला दर्ज किया गया। कुछ ही देर में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे तनाव और बढ़ गया। शाम 7:30 बजे महाल क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी।

उपद्रवियों ने घर, दुकानें और गाड़ियां जलानी शुरू कर दी। दर्जनों वाहनों को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया गया। दो जेसीबी मशीन और एक क्रेन भी उपद्रवियों का निशाना बनी। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

डीसीपी पर कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

हिंसा में डीसीपी निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो कॉल पर उनकी हालत का जायजा लिया। नागपुर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने का काम जारी है। पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने सभी अफसरों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

हिंसा के लिए पूरी तैयारी से आए थे उपद्रवी

सूत्रों के अनुसार, हिंसा पूर्व नियोजित थी और उपद्रवी पूरी तैयारी के साथ आए थे। उपद्रवियों ने पहले सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा, फिर घरों और दुकानों में आग लगा दी। उन्होंने रामनवमी शोभायात्रा की सजावट के सामानों को भी जलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उपद्रवी मास्क पहने हुए थे और उनके हाथों में रॉड थे। हिंसा प्रभावित क्षेत्र में ग्रोसरी स्टोर चलाने वाले शरद गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। उन्होंने कई बार पुलिस को फोन किया, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उपद्रवी फरार हो चुके थे।

एक अन्य निवासी चंद्रकांत कावडे ने बताया कि उपद्रवियों ने पहले सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा, फिर रामनवमी शोभायात्रा के लिए लाए गए सजावट के सामानों में आग लगा दी।

स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में

नागपुर में हालात अभी भी तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। पुलिस ने हिंसा फैलाने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हिंसा भड़काने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement