होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन की तारीख हो गई कन्फर्म! सीएम की रेस में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे

Featured Image

admin

Updated At: 30 Nov 2024 at 09:58 PM

महाराष्ट्र ,में पांच दिसंबर को नई सरकार का गठन होगा। मुख्यमंत्री की रेस में देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह जानकारी दी है। सरकार गठन को लेकर फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक बैठक में महायुति के तीनों दलों के बीच विभागों के बंटवारे पर सहमति बन चुकी है। हालांकि अभी तक सीएम चेहरे का एलान नहीं हुआ है। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी प्रमुख अजित पवार और महायुति के अन्य नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। सभी नेताओं ने सरकार गठन पर चर्चा की। हालांकि सीएम पद पर एकनाथ शिंदे पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भाजपा नेतृत्व का फैसला उनको स्वीकार होगा। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी कह चुके कि महायुति गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। नेताओं से विचार विमर्श के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री पर फैसला लिया जाएगा।पीटीआई ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन पांच दिसंबर को होगा। सीएम की रेस में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को प्रचंड जीत मिली। गठबंधन ने प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों में से 236 पर जीत दर्ज की है। सबसे अधिक भाजपा ने 132 सीटों पर चुनाव जीता है। शिवसेना के पास 57 और अजित पवार की पार्टी एनसीपी के पास 41 विधायक हैं।विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी विधानसभा चुनाव में औंधे मुंह गिर गया। यह गठबंधन सिर्फ 48 सीटों पर सिमट गया। सबसे अधिक 20 सीटों पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने जीत दर्ज की। कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) ने महज 10 सीटों पर चुनाव जीता है। दो सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement