होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Ncc cadetsFlying cadetsAagdih airstreepsMaha shiv puranMayali"64 Chhattisgarh Naxalites Surrender in Telangana"

अभिनेता से क्रिकेटर तक इन पुरुषों से जुड़ा दीपिका का नाम, एक से तो छह साल बाद टूटा था रिश्ता

Featured Image

admin

Updated At: 05 Jan 2023 at 05:41 PM

बॉलीवुड टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 6 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं, आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने 15 साल के अभिनय करियर में दीपिका ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। पहली ही फिल्म 'ओम शांति ओम' से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली दीपिका अपने शानदार अभिनय के साथ खूबसूरती और ड्रेसिंग से भी फैंस का दिल लूट लेती हैं। अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं। इसके साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही। दीपिका ने हमसफर के रूप में रणवीर सिंह को चुना है और वह हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं लेकिन रणवीर से पहले मस्तानी की जिंदगी में कई बार प्यार आया और कई से उनका नाम जुड़ा।
लव लाइफ की बात करें तो एक्टिंग स्कूल के दौरान दीपिका निहार पांड्या की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। बताया जाता है कि निहार दीपिका के एकदम शुरूआती ब्वॉयफ्रेंड थे। उनका रिश्ता कुछ समय तक चला लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।भारतीय क्रिकेटर और इंडियन टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के साथ भी दीपिका पादुकोण का नाम खूब जुड़ा। कई इवेंट में दीपिका और धोनी को साथ में देखा जाता था। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन की बात कभी कबूली नहीं।विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप में रहने के चर्चे भी बॉलीवुड गलियारों में खूब आम रहे। अपने करियर के शुरूआती दौर में दीपिका अक्सर सिद्धार्थ के साथ समय बिताती नजर आ जाती थीं। हालांकि धीरे-धीरे दीपिका अपने करियर में आगे बढ़ने लगीं और सिद्धार्थ पीछे छूट गए। इसके साथ ही दीपिका और सिद्धार्थ का रिलेशनशिप भी हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो गया।रणवीर सिंह से पहले दीपिका की जिंदगी में रणबीर कपूर ही एक ऐसे इंसान रहे जो उनके लिए सबसे ज्यादा महत्व रखते थे। दीपिका ने प्यार तो बहुतों से किया, लेकिन जैसा वो रणबीर के लिए महसूस करती थीं वैसा शायद ही किसी के लिए उन्होंने फील किया था। हालांकि रणबीर और दीपिका के बीच भी दरार आ गई और ये रिश्ता टूट गया। दोनों का रिश्ता तकरीबन छह साल तक रहा। आज दीपिका रणबीर की अच्छी दोस्त हैं और अक्सर कई मौकों पर दोनों को अपने अपने पार्टनर के साथ मस्ती करते देखा गया है।साल 2017 में युवराज सिंह करियर की ऊंचाइयों पर थे। T20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से खूब चर्चा बटोरी। इसी बीच दीपिका पादुकोण से उनकी जोड़ी को लेकर खूब कयास लगने शुरू हो गए, दरअसल, एक्ट्रेस अक्सर युवराज सिंह के मैच देखने स्टेडियम पहुंचती थीं, लेकिन दोनों ने कभी रिश्ते का कभी खुलासा नहीं किया।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement