30 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

admin
Updated At: 12 Nov 2022 at 12:31 AM
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम स्वामी आत्मानन्द हिन्दी, माध्यम उ. मा. वि. जशपुर में सम्पन्न हुआ। छ.ग.विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर द्वारा स्कूली बच्चों के द्वारा बनाए जाने वाले प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करने के लिए एक सुव्यवस्थित कार्यक्रम रखा गया। जिसमें जिले से अनेक बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। ज्ञात हो कि बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों को नेशनल स्तर का एक ऐसा मंच प्रदान करता है जिसमें बच्चे अपने आस-पास के किसी विशेष आम समस्या पर कार्य करते हुए टीम बनाकर लोगों को जागरूक करने एवं समस्या समाधान हेतु सुझाव भी देते हैं। साथ ही स्वयं बच्चों के द्वारा "डेटा कलेक्शन कर अपने रिसर्च पेपर प्रोजेक्ट के रूप में प्रस्तुत करते हैं।
परियोजना प्रस्तुतीकरण की रूप रेखा जिला समन्वयक विनय सिन्हा ने भावी बाल वैज्ञानिकों को विस्तार से जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर की प्राचार्य ने माता सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन से किया। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार गुप्ता, व्याख्याता ने प्रभावी ढंग से किया। निर्णायक मण्डल में सन्तोष अम्बष्ट व्याख्याता एवं श्रीमती अनुमाला सिन्हा व्याख्याता ने भावी बाल वैज्ञानिकों को उचित दिशा निर्देश प्रदान किया विद्यालय एवं बच्चों के रजिस्ट्रेशन का कार्य हसिन साद के द्वारा किया था। जिला स्तरीय कार्यक्रम में चयनित बाल वैज्ञानिकों में दुर्गावती बाई शा. उमा. वि. नारायणपुर, कु. तन्तु गुप्ता रा.अ.मा.वि.बन्दारचुआ,कु. पुनम यादव शा.उ.मा.वि. चरईडांड, शिवम यादव स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम जशपुर, और निखिल सिंह स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम वि. जशपुर रहे। सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों को जिला समन्वयक द्वारा राज्यस्तर हेतु शुभकामनाएं दी गयी। सम्पूर्ण कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement