पत्थलगांव में मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत मंडल स्तरीय बैठक की गई आयोजित

admin
Updated At: 07 Dec 2022 at 01:10 AM
मोर आवास मोर अधिकार के तहत पत्थलगांव के हरियाणा पंचायती धर्मशाला में आज भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्यक्रम के सह प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य सालिक साय,जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,रूपसिंह राठिया,रेणु विश्वास समेत आसपास ग्रामीण क्षेत्र के समस्त प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भारी संख्या मौजूद रहे। वहीं इस बैठक में मुख्य रूप से मोर आवास-मोर अधिकार के तहत प्रधानमंत्री आवास के संबंध में एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई ।
[video width="640" height="352" mp4="https://admin.cgnow.in/storage/2022/12/VID-20221206-WA0064.mp4"][/video]
वहीं इस बैठक में पहुंचे डीडीसी सालिक साय ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून की कोई कमी नहीं है। कार्यकर्ताओं की मेहनत आने वाले समय में अवश्य रंग लाएगी। 8 लाख परिवार उम्मीद लगाए बैठे थे मगर इस सरकार ने उन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जिसके विरोध में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता एक एक गांव तक जाकर जनता के आवास के अधिकार हेतु आवाज उठाएंगे । आज प्रदेश में यह हाल है कि आवास योजना में नाम होने के बावजूद हितग्राहियों को किस्तों की राशि के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में त्राहि त्राहि मची हुई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार अभियान कार्यक्रम की बैठक प्रदेश के आवाह्न पर प्रत्येक जिले मे आयोजित की जा रही है। जिसमे अब मंडल स्तर के बाद पंचायत स्तर पर यह कार्यक्रम किया जाएगा। पूरे 20 मंडल में बैठक की तिथि तय कर यह मोर आवास मोर अधिकार अभियान की बैठक आज पत्थलगांव मे आयोजित हुई है। उन्होंने कहा पूर्व में मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार थी। इस आवास योजना में केंद्र सरकार 60% भेज रही थी। और 40% राशि राज्य सरकार को देना होता है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब उन्होंने हितग्राहियों को लाखों आवास दिया। तब गांव-गांव में पंचायतों में कैसी प्रधानमंत्री आवास योजना चल रही थी। हर गरीब परिवार को पक्का घर देने की योजना 2024 तक समाप्त होना था। लेकिन 2019 से कांग्रेस की सरकार आने के बाद उस पर विराम लग गया। इसे लेकर हम पंचायत स्तर पर आंदोलन करने जा रहे हैं । आने वाले समय मे यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। हमारे कार्यकर्ता भारी जोश व मेहनत कर इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement