घर में घुसकर 14 साल की लड़की से अश्लील हरकत, बाहर पहरा दे रहा दोस्त गिरफ्तार

admin
Updated At: 21 Nov 2022 at 01:56 PM
सक्ती जिले में 14 साल की लड़की से अश्लील हरकत के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी घर के बाहर पहरा दे रहा था, जबकि उसका दोस्त घर के अंदर घुसा था। फिलहाल पुलिस को मुख्य आरोपी की अभी तलाश है। वह करीब छह माह से फरार चल रहा है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ के विधायक साहब रोमेंटिक मूड में अपनी पार्टनर के साथ जमकर थिरके, कौन थीं इनकी डांस पार्टनर जानने के लिए देखें विडियो
जानकारी के मुताबिक, घटना मई 2022 की है। स्थानीय निवासी 14 साल की लड़की घर में अकेली थी। उसके पिता खेत में काम करने के लिए गए थे और मां पड़ोस में किसी काम से गई थी। इसी दौरान आरोपी सोनू जायसवाल घर के पीछे बनी बाड़ी से अंदर घुस आया। उसने अंदर आते ही लड़की का हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।
इस पर लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी सोनू जायसवाल वहां से भाग निकला। इस दौरान आरोपी सोनू का दोस्त सोनू नायक घर के बाहर खड़ा पहरा दे रहा था। लड़की की आवाज सुनकर उसकी मां और आसपास के लोग पहुंचे तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने में शिकायत की गई। लड़की ने सोनू जायसवाल पर स्कूल जाते समय भी छेड़खानी कर परेशान करने का आरोप लगाया है।
राशन दुकानों में मिलेगी बैंकिंग सुविधा, सभी जिलों में मॉडल PDS शॉप खोलने की तैयारी
पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश कर रही थी। इसी बीच करीब छह माह बाद शनिवार को पता चला कि सोनू नायक अने घर भातमाहुल आया हुआ है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी सोनू जायसवाल की तलाश कर रही है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement