आज से शुरू होगा 10वीं व 12वीं की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन, एक शिक्षक जांचेगा 40 कॉपी

admin
Updated At: 25 Mar 2023 at 02:10 PM
बोर्ड परीक्षा अब खत्म हुई है। आज शनिवार 25 मार्च से कक्षा 10वीं व 12वीं के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन को लेकर माशिमं ने हर जिले में मूल्यांकन केंद्र बनाया है हर केन्द्र में माशिमं ने 50 हजार उत्तरपुस्तिका भेजी है। मूल्यांकन केन्द्र से मिली जानकारी अनुसार आज शुक्रवार को मूल्यांकन के संबंध में माशिमं द्वारा वीसी के माध्यम से बैठक होगी। 25 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगी व 17 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण करना है।
जिले से 250 से अधिक मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पहले दिन 25 मार्च को सभी मूल्यांकनकर्ता शिक्षक को केवल 5-5 कॉपी दी जाएगी। पहले दिन इन कॉपी का मूल्यांकन किए जाने के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद 40 कॉपी प्रतिदिन मूल्यांकनकर्ता शिक्षक को दिया जाएगा। माशिमं द्वारा मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों को काम के बदले में राशि दिया जाता है।जानकारी अनुसार, इस बार भी कक्षा 10वीं के एक उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए 10 रुपए व 12वीं के लिए 11 रुपए निर्धारित की गई है। पूर्व वर्ष भी इसी रेट पर मूल्यांकन किया गया था।
प्रदेश में करीब 15 से अधिक जगहों में मूल्यांकन का कार्य किया जाता है। सभी जगहों में 17 अप्रैल तक कार्य पूरा किए जाएंगे। ऐसे में मई के पहले या दूसरे हफ्ते तक परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की संभावना है। दूसरी ओर वर्तमान समय में जिले के केवल 12वीं की परीक्षा हो रही है। कक्षा 10वीं की परीक्षा खत्म हो गई है। जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर माशिमं द्वारा 70 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। करीब 40 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement