लंदन में गूंजी छत्तीसगढ़ के अफसर की गजल

admin
Updated At: 26 Nov 2024 at 08:21 PM
रायपुर ,छत्तीसगढ़ के IRS अधिकारी अजय पांडेय 'सहाब' की गजलों का कंसर्ट सोमवार को द रॉयल अल्बर्ट हॉल ऑफ लंदन में हुआ। मशहूर गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख्तर ने उनका परिचय दर्शकों से कराया। उन्होंने पांडेय की गजलों और शायरी की जमकर तारीफ की।
पांडेय ने अपनी कविताओं का पाठ भी किया। उनकी गजलों को प्रतिभा सिंह बघेल ने स्वर देकर समां बांधा।
लंदन के इस मोस्ट प्रेस्टीजियस वेन्यू में इससे पहले मशहूर गायिका लता मंगेशकर, गजल गायक जगजीत सिंह जैसी गिनी चुनी हस्तियों को ही परफॉर्म करने का अवसर मिला है। पांडेय की हर गजलों पर खचाखच भरा हाल तालियों से गूंजता रहा।
अजय मूलत: रायगढ़ के रहने वाले हैं। वर्तमान में मुंबई में प्रिसिंपल कमिश्नर हैं। वे छत्तीसगढ़ में भी कई पदों पर रह चुके हैं। वे मंत्रालय में 5-6 बरसों तक विशेष सचिव भी रहे। उन्होंने भारत के सबसे भव्य गजल उत्सव खजाना का बेहद लोकप्रिय थीम गीत भी लिखा है।
पांडेय की गजलों और गीतों को मशहूर गायक राहत फतेह अली खान, सुरेश वाडेकर, जगजीत सिंह, अनुराधा पौडवाल, पंकज उदास, अनूप जलोटा, भूपेंदर सिंह- मिताली सिंह, तलत अजीज, पीनाज मसानी, चंदन दास भी स्वर दे चुके हैं।
बताया कि उनका उपनाम सहाब एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है बादल। प्रतिभा सिंह बघेल और प्राची देसाई के साथ उनका पांच गजलों का एल्बम 'लफ्ज भीगे हैं' को यू-ट्यूब पर 13 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। यह भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे अधिक देखा जाने वाला निजी गजल एल्बम बन गया है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement