घरेलू विवाद में पति ने तीर से कर दी पत्नी की हत्या; फिर खुद की आत्महत्या

admin
Updated At: 17 Sep 2024 at 03:45 PM
पीएम मोदी का 74वां जन्मदिन आज : बीजेपी कार्यकर्ता ‘सेवा पर्व’ के रूप में मनाएंगे पीएम का बर्थडे
कोरबा
किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। पहले तो बूढ़ी मां और दस वर्षीय बेटा बीच बचाव में असफल होने पर घर से बाहर चले गए। वे थोड़ी देर बाद लौटे तो कमरे के भीतर विवाहिता की रक्तरंजित लाश मिली, जबकि युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मकान के पीछे से खून से सने तीर कमान बरामद किया है। संभावना जताई जा रही है कि पति ने तीर से पत्नि की गला रेत कर हत्या की होगी।
कवर्धा लोहरीडीह हत्याकांड और कोंटा में 5 लोगों की हत्या मामले कांग्रेस ने जांच समिति का किया गठन
श्यांग थानांतर्गत ग्राम ठेंगरीमार की है। यहां जगन्नाथ मंझवार 37 वर्ष निवास करता था। वह रोजी मजदूरी कर अपनी पत्नी संतोषी बाई 35 वर्ष के अलावा बूढ़ी मां इतवारो बाई के अलावा 12 वर्षीय पुत्र का पालन पोषण करता था। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य घर में ही थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। जगन्नाथ गुस्से में आकर पत्नी से मारपीट करने लगा। बूढ़ी मां व बेटे ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। वे पति-पत्नी को लड़ते झगड़ते छोड़ घर से बाहर चले गए।
पीएम मोदी का 74वां जन्मदिन आज : बीजेपी कार्यकर्ता ‘सेवा पर्व’ के रूप में मनाएंगे पीएम का बर्थडे
मामला शांत होने पर दादी-पोता घर लौटे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे के भीतर महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी, जबकि जगन्नाथ का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस खबर से गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ताराचंद रजक के अलावा एएसआई भेवन दास चेलसे, प्रधान आरक्षक विरेंद्र भगत सहित पूरी टीम मौके पर जा पहुंची। थाना प्रभारी ने आला अफसरों को मामले से अवगत कराया। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान के पीछे तीन कमान मिला, जो खून से सना हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि युवक ने तीर से ही पत्नी की गला रेत कर हत्या की होगी।
भीषण विस्फोट: फिल्मी सीन की तरह उड़े घरों के खिड़की-दरवाजे, कई किमी गूंजी आवाज; चार की मौत… कई की हालत नाजुक
मामले की तह तक जाने के लिए फॉरेसिंक टीम की मदद ली गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. सत्यजीत कोसरिया प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान व आरक्षक राजेश चंद्रा के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जरूरी सैंपल लिए हैं। उन्होंने साक्ष्य व प्रदर्श संकलित कर जांच के लिए एफएसएल भेजने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस को घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान के पीछे तीन कमान मिला, जिसमें रक्त लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि घटना की जानकारी होने पर मृतक का भाई जागेश्वर मौके पर पहुंचा। उसने भाभी के गले में लगे तीर को निकालकर मकान के पीछे फेंकने की बात कही है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement