होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


CUET PG 2025CRiareFirinigAgniveer bhartiAgniveerNational gems

विश्व वानिकी दिवस: : जंगलों का महत्व, संरक्षण की दिशा में प्रयास और जनभागीदारी

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 21 Mar 2025 at 08:45 AM

रिपोर्ट: अर्चना थॉमस

"Forests Sustain Life – Let’s Preserve Them!"

वन केवल हरियाली नहीं बल्कि पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यह ऑक्सीजन का प्रमुख स्रोत हैं, जो प्राणवायु प्रदान करता है। इसके अलावा, जंगल जैव विविधता को संरक्षित रखते हैं, जल स्रोतों को रीचार्ज करते हैं, और लाखों लोगों की आजीविका का साधन हैं। लेकिन वर्तमान समय में बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण और औद्योगीकरण के कारण जंगलों का तेजी से विनाश हो रहा है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है।

छत्तीसगढ़: जंगलों का राज्य

छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, जहां लगभग 44% क्षेत्रफल जंगलों से ढका हुआ है। जशपुर, सरगुजा, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बलरामपुर, बिलासपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़- मरवाही जैसे जिलों में घने जंगल हैं। यहाँ वन-आधारित आजीविका पर लाखों लोग निर्भर हैं, विशेष रूप से आदिवासी समुदाय। राज्य सरकार वन संरक्षण और सामुदायिक वन प्रबंधन की दिशा में कई प्रयास कर रही है, जिससे जंगलों की कटाई रोकी जा सके और वन्यजीवों का संरक्षण हो।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा-"छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यावरण में जंगलों की अहम भूमिका है। हमें न केवल जंगलों को बचाने के लिए काम करना होगा, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी इस अभियान में शामिल करना होगा। वन संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है।"

झारखंड: हरियाली और आदिवासी संस्कृति का संगम

झारखंड भी जंगलों से समृद्ध राज्य है। गुमला, चौंनपुर, लातेहार, डाल्टेनगंज, सिमडेगा, रांची, दुमका, गिरिडीह, खूंटी, साहेबगंज, माइकसूलीगंज, देवघर, सुल्तानगंज जैसे क्षेत्रों में घने वन फैले हुए हैं। ये जंगल आदिवासी समुदायों की संस्कृति, परंपराओं और आजीविका का आधार हैं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा—

"झारखंड का जंगल केवल हरियाली नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति और जीवन का स्रोत है। हमें जंगलों की रक्षा करनी होगी, ताकि हमारा अस्तित्व बना रहे।"

ओडिशा में सुंदरगढ़, संबलपुर, पूरी, भुवनेश्वर, बड़बिल, राउरकेला, अंगुल, परादीप, कटक, मलाकगिरी, नवापारा जैसे क्षेत्रों में विशाल वन हैं। इन जंगलों में हाथी, बाघ, हिरण, और कई दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते हैं। यहाँ की आदिवासी जनजातियाँ जैसे गोंड, संथाल, हो, भूमिज, और अन्य वन-आधारित जीवनशैली अपनाए हुए हैं।

वन संरक्षण में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका

सरगुजा,बस्तर और दंतेवाड़ा में सामाजिक कार्यकर्ता जंगलों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वे आदिवासियों को वनों के सतत उपयोग के तरीके सिखा रहे हैं। झारखण्ड के सामाजिक कार्यकर्ता स्थानीय समुदायों को संगठित कर वन संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं।

ओडिशा और छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर कार्य कर रहे पर्यावरणविद् पारंपरिक कृषि और वनीकरण को बढ़ावा देकर जंगलों को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं।

वन संरक्षण के लिए जरूरी कदम

1. सामुदायिक भागीदारी: वन संरक्षण में स्थानीय समुदायों को शामिल करना।

2. सतत वनीकरण: अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना और कटाई पर नियंत्रण लगाना।

3. वन्यजीव संरक्षण: वन्यजीवों के आवास बचाने के लिए विशेष उपाय करना।

4. पर्यावरण शिक्षा: स्कूलों और कॉलेजों में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष पाठ्यक्रम लागू करना।

5. कानूनी संरक्षण: वन संरक्षण से जुड़े कानूनों को सख्ती से लागू करना।

विश्व वानिकी दिवस केवल एक औपचारिक दिवस नहीं, बल्कि एक संकल्प लेने का अवसर है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जंगल केवल हमारी पीढ़ी तक सीमित न रहें, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हरे-भरे बने रहें। हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। सरकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनता को मिलकर जंगलों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे।

"यदि जंगल बचेंगे, तो जीवन बचेगा।"

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement