होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Mini mataJyantiJio SpaceX Deal:Jila panchayatShri shri Ravishankar"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"

भारत को हॉकी विश्व कप दूसरे खिताब की तलाश, सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट में खेली है टीम इंडिया

Featured Image

admin

Updated At: 09 Jan 2023 at 08:41 PM

भारत की मेजबानी में चौथी बार हॉकी विश्वकप का आयोजन 13 से 29 जनवरी तक होगा। विश्वकप के 15वें संस्करण के मुकाबले ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा 14 बार विश्वकप खेलने वाली भारतीय टीम को 48 वर्ष से अपने दूसरे खिताब की तलाश है। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने और 2021-22 एफआईएच प्रो हॉकी लीग में तीसरे नंबर पर रहने के बाद उम्मीद जगी है कि भारतीय टीम इस बार विश्वकप में पदक जीत सकती है।भारत ने अंतिम बार 1975 में सुरजीत सिंह रंधावा और अशोक कुमार के गोल की मदद से पाकिस्तान को 2-1 हराकर विश्व खिताब जीता था। भारत ने 1971 में कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था। सबसे ज्यादा विश्वकप खेलने और मेजबानी करने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारत के बाद स्पेन ने 13 बार विश्वकप खेला है।स्टार ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम इस बार क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाने की बाधा को तोड़ सकती है। 1975 का विश्वकप जीतने के बाद भारत सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सका है। इसके बाद 1982 और 1994 में पांचवें स्थान पर रहकर भारत का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। पिछली बार 2018 में भुवनेश्वर में हुए विश्वकप में भारत छठवें स्थान पर रहा था।भारतीय टीम को अंतिम समय में गोल खाने की कमी पर काम करने की जरूरत है। हालांकि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम भले ही 1-4 से हार गई थी, लेकिन उसने अंतिम समय में गोल भी किए। विशेषकर पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इससे भारत के इस बार पदक जीतने की ज्यादा उम्मीद लग रही है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement