900 से ज्यादा स्कूली छात्राओं के जहर देने के पीछे इस्लामी कट्टरपंथी या विदेशी दुश्मन

admin
Updated At: 06 Mar 2023 at 07:38 PM
900 से ज्यादा स्कूली छात्राओं को जहर देने का मामला दिनों दिन उलझता जा रहा है। दरअसल पहले कहा गया था कि स्कूली छात्राओं को जहर देने के पीछे इस्लामिक कट्टरपंथियों का हाथ है और वह नहीं चाहते कि लड़कियां स्कूल जाएं और उन्हें रोकने के लिए ही लड़कियों को जहर दिया गया। स्कूली छात्राओं को जहर देने का पहला मामला बीती 30 नवंबर को ईरान को कोम शहर में सामने आया था, जिसमें 50 के करीब छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कुछ दिन बाद ही स्कूली छात्राओं को अस्पताल से वापस घर भेज दिया गया था। हालांकि एक छात्रा की मौत की भी खबर थी। ईरानी मीडिया के अनुसार, देश के आठ प्रांतों के 58 स्कूलों में छात्राओं को जहर देने का खुलासा हुआ था। वहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, ईरान के 10 प्रांतों के 30 स्कूलों में स्कूली छात्राओं को जहर दिया गया। पहले ईरानी सरकार ने इससे इनकार किया लेकिन बाद में स्वीकार किया कि स्कूली छात्राओं को जहर दिया गया। हाल ही में जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की बैठक हुई, जिसमें ईरान का यह मामला उठाया गया। कई देशों ने इस पर चिंता जाहिर की। ईरान के डिप्टी शिक्षा मंत्री ने भी स्वीकार किया कि कुछ लोगों ने लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए ऐसा किया। हालांकि बाद में वह अपने बयान से पलट गए। बीते शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने दावा किया कि यह ईरान के दुश्मन देशों का काम है ताकि लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा की जाए। फिलहाल ईरान के आंतरिक मामलों के मंत्री को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं ईरान के एक वरिष्ठ मौलवी का कहना है कि सरकार के बयानों से लोगों में सरकार की विश्वसनीयता खत्म हो रही है। इससे लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement