होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Ncc cadetsFlying cadetsAagdih airstreepsMaha shiv puranMayali"64 Chhattisgarh Naxalites Surrender in Telangana"

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: छत्तीसगढ़ के मलखंब खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम किया रोशन,राकेश कुमार वरदा ने जीता स्वर्ण पदक

Featured Image

admin

Updated At: 11 Feb 2023 at 09:19 PM

छत्तीसगढ़ के मलखंब खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’ में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर एवं पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में 7 फरवरी को सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए 201.25 अंक अर्जित कर छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों ने टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया था। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की व्यक्तिगत उपकरण रोप मलखंभ में 9 फरवरी को बालक वर्ग के खिलाड़ी राकेश कुमार वरदा ने 8.50 अंक लेकर रजत और संतोष सोरी ने 8.30 अंक के साथ कांस्य पदक जीता है। आल ओव्हर इंडिया उपकरण चैंपियनशिप में शुक्रवार 10 फरवरी को राकेश कुमार वरदा ने 8.85 अंक के साथ स्वर्ण पदक तथा मोनू नेताम ने 8.70 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष मलखंभ खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत और 14 कांस्य पदक जीतकर कुल 16 पदकों की झड़ी लगाकर छत्तीसगढ़ की झोली भर दी। पदक विजेता खिलाडियों के नाम इस प्रकार है-बालक वर्ग में मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामलाल पोटाई, राकेश वरदा, संतोष सोरी और रविन्द्र कुमार। बालिका वर्ग में सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती कचलाम, हिमांशी उसेंडी और शिक्षा दिनकर शामिल हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement