देर रात चलती टूरिस्ट बस में लगी आग, 10 जिंदा जले, मथुरा-वृंदावन धार्मिक स्थलों की यात्रा कर लौट रहे थे

admin
Updated At: 18 May 2024 at 03:14 PM
रायडीह में घर में घुसा बेकाबू स्कार्पियो, बाल-बाल बचे दंपति चालक घायल
हरियाणा के नूंह जिले में भीषण हादसा हुआ। तावडू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार, 17 मई की रात एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। जिसमें 10 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि 24 घायल हुए हैं। यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बस में सवार सभी पंजाब के रहने वाले थे, जो मथुरा-वृंदावन समेत अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा कर लौट रहे थे।
10 मई को यात्रा पर निकले थे लोग
घायलों में से एक सरोज पुंज ने कहा कि 10 मई को एक टूरिस्ट बस किराए पर ली गई थी। सभी बनारस और मथुरा के दर्शन के लिए निकले थे। बस में 64 लोग सवार थे। जिनमें महिलाएं-बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे, जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। 17 मई की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे बस में अचानक आग लग गई। वह आगे की सीट पर बैठी थीं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला।
बस में सवार थे 64 लोग
वहीं, मीना ने बताया कि हम वृन्दावन से लौट रहे थे। हमें नहीं पता कि आग कैसे लगी। 10 लोगों की मौत हो गई है। बस में 64 लोग सवार थे। देर रात करीब 1.30 बजे बस के पीछे से धुएं की गंध आई। एक मोटरसाइकिल सवार ने बस के पीछे आग की लपटें देखीं और उसका पीछा किया। आखिरकार वह बस तक पहुंचा और ड्राइवर को चेतावनी दी। बस को रोका गया। लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी।
3 घंटे बाद पहुंची अग्निशमन की गाड़ी
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही आग बुझाने और लोगों को बचाने की कोशिश शुरू हुई। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस पूरी तरह जल जाने के बाद अग्निशमन अधिकारी तीन घंटे बाद पहुंचे। स्थानीय ग्रामीण साबिर, नसीम, साजिद ने कहा कि हम बस के पीछे भागे और खिड़कियों को तोड़कर जितना संभव हो सके उतने लोगों को बाहर निकाला। हमने पुलिस को सूचित किया लेकिन उन्हें आने में बहुत देर हो गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
प्रशासन ने 8 मौतों की पुष्टि की
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी घटनास्थल पहुंचे थे। उन्होंने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया कि हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement