होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

बारिश आपको चौंकाएगी?: : छत्तीसगढ़ में मानसून देगा समय से पहले दस्तक, जानिए कब से शुरू होगी बारिश

Featured Image

Sameer Irfan

Updated At: 23 May 2025 at 07:52 PM

रायपुर।

Advertisement

Advertisement

दक्षिण पश्चिम मानसून इस साल समय से पहले ही छत्तीसगढ़ का दरवाजा खटखटाने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो 2025 का मानसून 27 मई को ही केरल पहुंच सकता है, जो सामान्य से पूरे 7 दिन पहले है। इसके बाद यह तय रूट से बढ़ते हुए प्रदेश में भी समय से पहले दस्तक देगा। अनुमान है कि 7 से 8 जून तक सुकमा जिले में पहली मानसूनी बारिश हो सकती है।

राजधानी में 10–11 जून को भीगने के पूरे आसार
सुकमा के बाद मानसून बस्तर, कांकेर, दुर्ग होते हुए राजधानी रायपुर तक पहुंचेगा। 10 से 11 जून के बीच रायपुर में पहली बारिश की संभावना जताई जा रही है।

हर बार की तरह नहीं होगी इस बार की एंट्री
आमतौर पर मानसून 13 जून को छत्तीसगढ़ में दाखिल होता है, लेकिन इस बार यह 5 दिन पहले ही सुकमा से एंट्री कर सकता है। मानसून के पूर्ण सक्रिय होने में 5 से 7 दिन लगते हैं, यानी पूरे प्रदेश में बारिश की लहर जल्द दौड़ सकती है।

2024 में 6 दिन पहले आया था मानसून
बीते साल भी मौसम ने चौंकाया था। 2024 में 8 जून को ही सुकमा में मानसून ने दस्तक दी थी, जबकि अनुमान 12-15 जून का था। इससे पहले 2023 में मानसून 21 जून को बस्तर से प्रवेश कर 22 जून को अंबिकापुर तक पहुंचा था।

जशपुर-संभाग तक पहुंचने में लगते हैं आखिरी दिन
बस्तर से प्रवेश करने के बाद मानसून का सफर कांकेर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर होते हुए सरगुजा और जशपुर तक जाता है। ये इलाके प्रदेश के उत्तर-पूर्वी सिरे पर स्थित हैं, जहां मानसून की एंट्री सबसे अंत में होती है।

कृषि के लिए वरदान साबित हो सकता है जल्दी आने वाला मानसून
समय से पहले बारिश की यह संभावना किसानों के लिए राहतभरी खबर है। इससे बुआई और खेती की तैयारी जल्दी शुरू होगी और सूखे की आशंका भी घटेगी।

CG NOW के साथ बने रहें – जानिए पहली बूंद कब गिरेगी आपके आंगन में!

रिपोर्ट: CG NOW न्यूज़ डेस्क

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

सालों पुरानी बीमारियों का दुश्मन है ये फल: : गर्मियों के दो महीनों में मिलने वाला यह फल है हेल्थ का हीरो,आंखों का पहरेदार और पेट की सफाई मशीन!

Featured Image

Corona : : क्या भारत में भी आने वाली है कोरोना की नई लहर? हालात पर एक नजर

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Advertisement