होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

जीवन की उत्पत्ति से लेकर जलवायु परिवर्तन तक धरती के हर पहलू को प्रभावित करता है चांद, पढ़ें पूरी खबर

Featured Image

admin

Updated At: 25 Aug 2023 at 12:01 PM

अंतरिक्ष विशेषज्ञों, भूवैज्ञानिकों और खगोलशास्त्रियों के अनुसार चंद्रमा पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह से कहीं अधिक है, जिसने जीवन की उत्पत्ति से लेकर जलवायु परिवर्तन तक, इसके हर पहलू को प्रभावित किया है। 4.5 अरब वर्ष पहले सौरमंडल के जन्म के लगभग 175 मिलियन वर्ष बाद एक प्रलयकारी घटना में थिया नामक मंगल के आकार का ग्रह पृथ्वी से टकरा गया। इस घटना से निकला मलबा एकत्रित होकर चंद्रमा के रूप में निर्मित हुआ। इस घटना ने संभवत: पृथ्वी को बदल दिया सबसे तात्कालिक प्रभाव ग्रह की संरचना पर पड़ा। पृथ्वी पर भारी तत्व कोर में जमा हो जाते हैं और हल्के तत्व क्रस्ट में केंद्रित रहते हैं। थिया के साथ टकराव से संभवत: पानी जैसे कुछ हल्के तत्व चंद्रमा तक पहुंच गए। अमेरिका के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में खगोल भौतिकी के प्रोफेसर जोंटी हॉर्नर के अनुसार, यदि पृथ्वी पर अधिक पानी होता तो सब कुछ महासागर होता और हमारे पास महाद्वीप नहीं होते। इसके बाद ज्वार आया और शुरू हुआ जीवन 3.2 अरब साल पहले चंद्रमा पृथ्वी से करीब 70 फीसदी नजदीक था। इस निकटता के बाद ज्वार आने लगे जो बेहद मजबूत थे। ऐसा माना जाता है कि उल्कापिंडों और धूमकेतुओं से वितरित कार्बनिक अणुओं की प्रतिक्रिया स्वरूप डीएनए या आरएनए जैसे न्यूक्लिक एसिड बने, इससे जीवन शुरू हुआ।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement