होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Highcort5 vin bordNcc cadetsFlying cadetsAagdih airstreepsMaha shiv puran

नोवाक जोकोविच के जीत का क्रम टूटा, दानिल मेदवेदेव ने हराया, फाइनल में रूबलेव से होगा मुकाबला

Featured Image

admin

Updated At: 04 Mar 2023 at 09:55 PM

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के इस सीजन में लगातार 15 जीत का क्रम टूट गया है। दुबई फाइनल के सेमीफाइनल में उन्हें रूस के दानिल मेदवेदेव ने हरा दिया। मेदवेदेव ने विश्व नंबर-1 खिलाड़ी के खिलाफ 6-4, 6-4 से मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाई। वहां उनका मुकाबला रूस के ही आंद्रे रूबलेव से होगा। मेदवेदेव ने पिछले 18 दिन में 13 मैच जीते हैं।मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ पिछले चार मैचों में हार मिली थी। इस बार उन्होंने इस क्रम को तोड़ा और 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच को हरा दिया। 27 साल के मेदवेदेव की नजर तीन हफ्ते में तीसरे खिताब पर है। उन्होंने रोटरडैम और दोहा में जीत हासिल की थी। मेदवेदे ने मैच के बाद कहा, ''हर बार जब मैं नोवाक को हराता हूं तो यह एक अद्भुत अहसास होता है। वह शायद अब तक के सबसे महान टेनिस खिलाड़ी हैं। उनके खिलाफ जीत से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।'' हार के बाद जोकोविच ने कहा कि वह बहुत सारी सकारात्मकताओं के साथ दुबई से जा रहे हैं। वह अपने बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट से उबरने के बाद शारीरिक रूप से मजबूत महसूस कर रहे हैं। आठ मार्च से शुरू होने वाले इंडियन वेल्स में उनका खेलना अभी तय नहीं है। जोकोविच ने कोरोनावायरस का टीका नहीं लगाया है। उन्हें इस बात की उम्मीद है कि अमेरिका में वीजा छूट दी जाएगी। जोकोविच ने कहा, ''मैं अभी भी अमेरिका से समाचार की प्रतीक्षा कर रहा हूं। अगर अमेरिका में नहीं खेल पाता हूं तो क्ले कोर्ट पर खेलूंगा। मोंटे कार्लो शायद अगला टूर्नामेंट है। अगर ऐसा है तो मैं कुछ समय निकालूंगा और तैयारी करूंगा।" दूसरी ओर, आंद्रे रूबलेव पहली बार अपने किसी टाइटल को डिफेंड करने उतरेंगे। अब तक वह 12 एटीपी टाइटल जीत चुके हैं। रूबलेव ने सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को बाहर किया। वह छह मैचों में पहली बार ज्वेरेव को हराने में सफल हुए। रूबलेव ने मुकाबले को 6-3, 7-6 (11/9) से अपने नाम कर लिया।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement