होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

अब भारत में भी दिखेगा मोटो जीपी की रफ्तार का रोमांच, अगले साल के इस महीने में होगा आयोजन

Featured Image

admin

Updated At: 24 Nov 2022 at 12:34 AM

मोटो जीपी बाइक रेसिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत में भी बड़ी संख्या में लोग इस एडवेंचर स्पोर्ट को पसंद करते हैं। मोटो जीपी ने पुष्टि कर दी है कि अगले साल भारत में भी इसका आयोजन होगा। इसके साथ भारत में करीब नौ साल बाद ऐसा इवेंट होगा। क्या है मोटो जीपी और भारत में कब इसका आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

कब होगा भारत में आयोजन

[caption id="" align="aligncenter" width="414"]भारत में मोटो जीपी भारत में मोटो जीपी - फोटो : moto gp[/caption]
मोटो जीपी ने साफ कर दिया है कि अगले साल भारत इसकी मेजबानी करेगा। मोटो जीपी ने अपने 2023 के कैलेंडर में भारत में होने वाले आयोजन की जानकारी भी अपडेट कर दी है। इसके मुताबिक भारत में सितंबर महीने में इसका आयोजन किया जाएगा। 22 से 24 सितंबर के बीच भारत के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर इसका आयोजन होगा। हालांकि ये कैलेंडर प्रोविजनल है और आखिरी समय तक इसमें बदलाव हो सकता है।

भारत होगा 31वां देश

[caption id="" align="aligncenter" width="414"]मोटो जीपी मोटो जीपी - फोटो : moto gp[/caption]
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ऐसा 75वां स्थान होगा जहां इस स्तर की रेस का आयोजन किया गया है। भारत भी मोटरसाइकिल ग्रांड प्रिक्स की मेजबानी करने वाला 31वां देश बन गया है। भारत के अलावा पुर्तगाल, अर्जेंटीना, अमेरिका, स्पेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया और कतर जैसे देशों में इसका आयोजन किया जाता है।

भारत कर चुका है फॉर्मूला वन की मेजबानी

[caption id="" align="aligncenter" width="414"]भारत में फॉर्मूला वन भारत में फॉर्मूला वन - फोटो : सोशल मीडिया[/caption]
साल 2011 से 2013 के बीच भारत फॉर्मूला वन की मेजबानी कर चुका है। उस समय भी ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर फॉर्मूला वन की रेसिंग हुई थी।

मोटो जीपी के अधिकारी कर चुके हैं दौरा

[caption id="" align="aligncenter" width="414"]मोटो जीपी अधिकारियों ने की सीएम योगी से मुलाकात मोटो जीपी अधिकारियों ने की सीएम योगी से मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया[/caption]
मोटो जीपी के कमर्शियल अधिकार धारक डोर्ना कुछ समय पहले भारतीय रेस प्रमोटर्स फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स (एफएसएस) के साथ सात साल के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत आ चुके हैं। भारत दौरे पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भी मुलाकात की थी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement