Lok Suraj 2025 Begins: : अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता की समस्याओं का होगा समाधान, 8 अप्रैल से शुरू होगा महाअभियान

Faizan Ashraf
Updated At: 04 Apr 2025 at 12:22 PM
Lok Suraj 2025 Begins
रायपुर, 4 अप्रैल 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार एक बार फिर जनता के बीच पहुंचने जा रही है। इस बार यह अभियान और भी अधिक सुव्यवस्थित और निर्णायक रूप में सामने आ रहा है। "लोक सुराज अभियान 2025" का संचालन राज्य भर में तीन चरणों में किया जाएगा, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और ठोस समाधान करना है। मुख्यमंत्री साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर इस अभियान के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है।
पहला चरण: आवेदन प्राप्ति
8 से 11 अप्रैल 2025 तक प्रदेश की हर पंचायत और नगरीय निकायों में जनता से आवेदन लिए जाएंगे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस चरण में ‘समाधान पेटी’ के ज़रिए आम नागरिक अपनी समस्याएं बिना किसी दबाव के लिखित रूप में दे सकेंगे। ग्राम पंचायतों, नगरीय निकाय कार्यालयों, हाट बाजारों और जिला मुख्यालयों में ये पेटियाँ रखी जाएंगी। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और प्रत्येक आवेदन को एक पावती संख्या दी जाएगी।
दूसरा चरण: आवेदन का निराकरण
इस चरण में लगभग एक माह तक संबंधित विभागों, जिला अधिकारियों और जनपद अधिकारियों के माध्यम से आवेदनों का ऑनलाइन व भौतिक जांच के आधार पर निराकरण किया जाएगा। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि बजट की उपलब्धता के आधार पर मांग से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। सभी आवेदनों का स्कैन कर सॉफ्टवेयर में पंजीयन किया जाएगा। समाधान की गुणवत्ता का मूल्यांकन जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा।
तीसरा चरण: समाधान शिविर
अभियान का तीसरा और अंतिम चरण 5 मई से 31 मई 2025 तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक 10 से 15 पंचायतों के मध्य एक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में संबंधित विभागीय अधिकारी, कलेक्टर, जनपद सीईओ, नगरीय निकाय अधिकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास, कृषि सहित सभी जिम्मेदार विभाग मौजूद रहेंगे। इन्हीं शिविरों में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, आवेदन पत्र वितरित होंगे और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारी खुद करेंगे दौरा
सरकार की मंशा है कि जनता का विश्वास और भागीदारी दोनों मजबूत हों। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं इन शिविरों में शामिल होंगे। वे समस्याएं सुनेंगे, समाधान का मूल्यांकन करेंगे और लोगों से सीधा संवाद भी करेंगे।
अभियान के बाद समीक्षा और प्रेस कांफ्रेंस
प्रत्येक समाधान शिविर के उपरांत जिला मुख्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यहां शिविर में आए आवेदनों, उनके निराकरण, योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री पत्रकार वार्ता कर अभियान की जानकारी साझा करेंगे और विभिन्न संगठनों, सामाजिक प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।
जन-जन की सरकार, जन-जन के बीच
"लोक सुराज अभियान 2025" मुख्यमंत्री साय के उस जनभावनात्मक दृष्टिकोण की मिसाल है, जिसमें शासन और प्रशासन जनता के द्वार पर पहुंचकर उनकी समस्याएं हल करने का प्रयास करता है। यह अभियान न केवल संवाद का सेतु बनेगा, बल्कि शासन को जनसेवा के वास्तविक अर्थों से जोड़ने का भी कार्य करेगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement