होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Superstition and Black MagicJashpur Police & Health Dept Join Forces Against Drugs!Chhatisgarh Govt.CG govtCG Govt Hikes DA to 53% for EmployeesMemorial Floodlight Inter-State Cricket Tournamen

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 114 वें एपिसोड काे किया संबोधित

Featured Image

admin

Updated At: 29 Sep 2024 at 05:36 PM

1 अक्टूबर से होंगे बड़े बदलाव: LPG, CNG और बैंकिंग में लागू होंगे नए नियम; जेब पर पड़ेगा सीधा असर Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (29 सितंबर) को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 114वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर 3 अक्टूबर को मन की बात की यात्रा के 10 साल पूरे होंगे। मेरे लिए मन की बात की पूरी प्रक्रिया ऐसी है, जैसे किसी मंदिर जाना। आपकी चिट्ठियां पढ़कर मन भाव-विभोर हो जाता है। लगता है कि मैं जनता जनार्दन के साक्षात दर्शन कर रहा हूं। मैं आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क, AIR न्यूज की वेबसाइट, टीवी चैनल्स और सभी मीडियो को धन्यवाद देता हूं। झांसी, डिंडोरी और छतरपुर की महिलाओं को सराहा PM मोदी ने कहा- ''मित्रों, पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। हमें बारिश का पानी बचाना चाहिए। जल संरक्षण हमें पानी की कमी से निजात दिलाता है। ऐसा ही एक प्रयास झांसी में देखने को मिला है। यहां की जल सहेलियों ने नदी को पानी से लबालब कर दिया है। सैंकड़ों तालाबों और जल स्त्रोत को नया जीवन दिया है। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में महिलाओं ने तालाब बनाकर मछली पालन शुरू किया, जिससे उनकी आय के साथ पानी की कमी भी दूर हुई। इसी तरह का प्रयास छतरपुर में भी देखने को मिला है।'' स्वच्छ भारत मिशन के भी 10 साल पूरे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ''साथियों कुछ दिन बाद स्वच्छ भारत मिशन के भी 10 साल पूरे होने वाले हैं। आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। स्वच्छता अभियान में हमें अब ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। ये एक दो दिन की बात नहीं है, ये युगों-युगों तक करने वाला काम है, जब तक कि यह हमारा स्वभाव न बन जाए। हम सबको अपने स्तर पर इससे जुड़ना है।'' अमेरिका ने 300 कला-कृतियां भारत को लौटाईं पीएम मोदी ने कहा- ''मेरी अमेरिकी यात्रा के दौरान प्रेसिडेंट बाइडेन ने भारत को 300 कला-कृतियों को भारत को लौटाया है। इनमें से कई तो 4000 साल पुरानी हैं। इनमें देवी-देवताओं की प्रतिमाएं, भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं, कई जानवरों की आकृतियां, भगवान गणेश और भगवान विष्णु के चित्र भी भारत लौटी कला-कृतियों में शामिल हैं। इन कला-कृतियों को तस्करी कर देश से बाहर ले जाया गया, यह एक तरह से अपराध है। हमें अपनी धरोहरों को संरक्षित रखना चाहिए। आज दुनिया के कई देश हमें हमारी कला-कृतियां लौटा रहे हैं।'' एक पेड़ मां के नाम एक अद्भुत अभियान है प्रधानमंत्री ने कहा- ''एक पेड़ मां के नाम जनभागीदारी का एक नायाब नमूना है। यूपी में 26 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। राजस्थान में ही अगस्त महीने में 6 करोड़ पौधे रोपे गए। इस पवित्र अभियान से आप जरूर जुड़िए। आपके टैलेंट को सामने लाने के लिए सरकार ने कुछ चैलेंज शुरू किए हैं। इनमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। त्योहारी सीजन में सिर्फ मेड इन इंडिया ही खरीदें पीएम मोदी ने कहा- ''देश का निर्यात बढ़ रहा है। अब हम लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दे रहे हैं। इसे एक उदाहरण से समझें, महाराष्ट्र के भंडारा में टसल सिल्क तैयार की जाती है। यहां कई स्वसहायता समूह सिल्क तैयार कर रहे हैं, जो तेजी से प्रचारित हो रही है। साथियों संकल्प लें, कि इस त्योहारी सीजन में जो भी खरीदेंगे, वो मेड इन इंडिया ही होना चाहिए। आप देश की मिट्टी और लोगों के पसीने से बनी चीजें खरीदें और उन्हें बढ़ावा दीजिए। मैं आने वाले त्योहारों की आप सभी को बधाई देता हूं।'' पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में चौथा एपिसोड प्रधानमंत्री मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद का चौथा एपिसोड है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी पर प्रसारित होता है, जो देश-विदेश में रहने वाले भारतीयों के साथ प्रधानमंत्री के विचार साझा करने का अहम जरिया है। मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क, AIR न्यूज की वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा, पीएम मोदी का यह संदेश यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होता है। 'मन की बात' के बारे में... 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी, जिसका उद्देश्य भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों, जैसे महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से जुड़ना है। यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है। इस कार्यक्रम को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के साथ-साथ 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है, जिनमें फ्रेंच, चीनी और इंडोनेशियाई जैसी भाषाएं शामिल हैं। यह ऑल इंडिया रेडियो के 500 से अधिक केंद्रों द्वारा प्रसारित किया जाता है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Featured Image

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Featured Image

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

Featured Image

TRAI के आदेश के बाद : जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने लॉन्च किए नए सस्ते प्लान, जानें डिटेल्स

Advertisement