होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Ncc cadetsFlying cadetsAagdih airstreepsMaha shiv puranMayali"64 Chhattisgarh Naxalites Surrender in Telangana"

रमन सिंह ने CM भूपेश को बताया लुटेरा, कहा- IPL की तरह नीलाम हो रहे कलेक्टर

Featured Image

admin

Updated At: 30 Nov 2022 at 09:55 PM

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में महज चार दिन बाकी रह गए हैं। मतदान से पहले राजनीतिक दलों की बयानबानी तीखी होती जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को लुटेरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में IPL की तरह कलेक्टरों की नीलामी हो रही है। पूर्व सीएम डॉ. सिंह कांकेर में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। चरामा के ग्राम कोटतरा में हुए सम्मेलन में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में अभी भ्रम, छल, भ्र्ष्टाचार और गुंडागर्दी वाली सरकार चल रही है। विकास का भ्रम फैलाकर लोगों को भरमाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इस दौरान प्रशासनिक सेवा के अफसरों को भी आड़े हाथों लिया। आरोप लगाया कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में पूरा प्रशासन कांग्रेस को जिताने के लिए जुटा हुआ है।रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में आए दिन बढ़ते भ्रष्टाचार और उसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं की संलिप्प्ता का खुलासा ED जैसी जांच एजेंसियां कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक नारा भी दिया, 'चारों तरफ अंधेरा है, भूपेश बघेल लुटेरा है।' रमन सिंह ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता ठान लें तो परिवर्तन संभव है। भूपेश चाहे जितना पैसा लगा लें, शराब पिला दें, आतंक फैला दें और लालच का प्रलोभन दिखा दें। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह बातें हो चुकी है कि भानुप्रतापपुर में कांग्रेस हारने वाली है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ब्रह्मानंद नेताम को झूठे केस में फंसाने का षड्यंत्र करते हो। भूपेश जी जवाब दो, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होने के बावजूद सार्वजनिक रूप से अश्लील सीडी लहरा कर जनता के सामने दिखाई। इसका भी दोष उनके सिर पर है। सीबीआई ने उन्हें जेल पर डाल दिया और मुख्यमंत्री जमानत पर हैं।रमन सिंह ने कहा कि, आपके विधानसभा क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्य भाजवा ने डेढ़ दशक की सरकार ने किया है। कहा कि भूपेश बघेल ने गरीब जनता के साथ जितना बड़ा छल किया है उसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण प्रधानमंत्री आवास योजना में 16 लाख लंबित मकान हैं। भानुप्रतापपुर में 2000 मकान स्वीकृत किए गए थे, 4 साल में एक भी मकान स्वीकृत नहीं हुआ। आरोप लगाया कि, कोयले में 25 रुपये प्रति टन वसूली हो रही है। चार साल में 4400 करोड़ वसूली हुई है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement