Chhattisgarh Naxal Encounter:: : सुरक्षाबलों ने 14 माह में ढेर किए 274 नक्सली, एक साल में नक्सलमुक्त होगा छत्तीसगढ़

Faizan Ashraf
Updated At: 09 Feb 2025 at 09:21 PM
Chhattisgarh Naxal Encounter:: cgnow
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने रविवार (9 फरवरी 2025) को 31 नक्सलियों को मार गिराया। बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया कमेटी क्षेत्र में हुई यह 2025 की चौथी बड़ी मुठभेड़ है। एसटीएफ, डीआरजी और बस्तर फाइटर की संयुक्त टीमों ने पिछले 14 माह में 274 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। इस दौरान 1100 से अधिक नक्सली जिंदा गिरफ्तार किए गए।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों को नक्सल मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसके लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों का लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार (9 फरवरी 2025) को बीजापुर में हुई मुठभेड़ भी इसी अभियान का हिस्सा है। सुरक्षाबलों ने इस दौरान 31 नक्सलियों को मार कर एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल, बीजीएल लॉन्चर समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।
4 एनकाउंटर, 81 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इस साल माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चार बड़ी मुठभेड़ हुई हैं। पहले एनकाउंटर में 7 नक्सली मारे गए। जबकि, दूसरे एनकाउंटर में 12, तीसरे में 8 और चौथे एनकाउंटर में 31 नक्सली ढेर हुए। इस दौरान दो जवान भी शहीद हुए हैं। जबकि दो जवान घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
14 माह में 274 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ में बीजापुर और बस्तर सहित 7 जिले नक्सल प्रभावित हैं। जहां नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच अक्सर मुठभेड़ होती रहती हैं। पिछले 14 माह में हुए अलग अलग एनकाउंटर में 274 नक्सलियों को मारे गए हैं। इस दौरान 1166 नक्सली जिंदा गिरफ्तार किए गए। जबकि, 969 नक्सलियों ने सरेंडर किया। पिछले 40 दिन में हुए चार एनकाउंटर में भी 81 नक्सली मारे गए हैं। इसमें से 65 नक्सली बस्तर संभाग के थे।
बढ़ सकती है मारे गए माओवादियों की संख्या
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया, छत्तीसगढ़ में नक्सलरोधी अभियान लगातार जारी है। रविवार को बीजापुर में माओवादियों की सूचना मिलने पर DRG, STF और बस्तर फाइटर का संयुक्त बल रवाना किया गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में 31 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। यह संख्या और बढ़ सकती है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement