सोनम कपूर ने बिपाशा की बेटी के लिए भेजे खूबसूरत तोहफे, अभिनेत्री ने दिखाई झलक

admin
Updated At: 28 Nov 2022 at 08:27 PM
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। दोनों इस समय पेरेन्ट्सहुड को एंजॉय कर रहे हैं। शादी के छह साल बाद माता-पिता बने इस सेलेब को सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है। बीते 12 नवंबर को दोनों ने अपने घर बेटी देवी का स्वागत किया है। इसी बीच न्यू मॉम को बॉलीवुड की एक और न्यू मॉम सोनम कपूर से बधाई और गिफ्ट्स मिले हैं। बिपाशा ने इसकी झलक साझा की है।बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सुंदर से एक गिफ्ट बॉक्स की झलक है। स्टोरी साझा करते हुए बिपाशा ने खुलासा किया कि ये गिफ्ट उनकी बेटी देवी को सोनम कपूर और आनंद अहूजा के बेटे वायु की तरफ से मिला है। वायु कपूर अहूजा की तरफ से खिलौने से भरी पूरी एक टोकरी मिली है। इन गिफ्ट्स के साथ हाथ से लिखा हुआ एक कार्ड भी है। कार्ड में लिखा है- प्रिय बिप्स और करण..आपकी बच्ची को बधाई। बेबी एक आशीर्वाद है और मुझे यकीन है कि ‘देवी’ आपको बहुत ज्यादा प्यार देगी। सोनम आनंद और वायु। इसपर बिपाशा ने लिखा, 'धन्यवाद सोनम कपूर, आनंद अहूजा और वायु...देवी को आपके गिफ्ट्स बहुत पसंद आए'। बता दें कि करण और बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी बेटी का नाम और उसकी झलक साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था- उनके घर स्वयं माता रानी का आगमन हुआ है और इसलिए वह अपनी बेटी को देवी नाम रखा हैं। उन्हें मां देवी का नाम दिया है, क्योंकि वह दिव्य सी हैं।हाल ही में सोनम ने अपनी बेटी के साथ तस्वीर भी साझा की थी। जिसमें करण सिंह ग्रोवर ने बेटी को हाथों में पकड़ा था। इस पोस्ट के साथ बिपाशा ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा था। बता दें कि करण और बिपाशा फिल्म अलोन के सेट पर साथ आए थे और 30 अप्रैल 2016 को दोनों ने शादी कर ली थी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement