भाजपा का झंडा अभियान कल: : प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी बोले- बीजेपी जल्द जारी करेगी जनघोषणा और आरोप पत्र

Faizan Ashraf
Updated At: 31 Jan 2025 at 08:17 PM
छत्तीसगढ़ भाजपा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जल्द ही घोषणा पत्र जारी करेगी। साथ ही भाजपा जनता के बीच ही आरोप पत्र भी लेकर आएगी। भाजपा का जनघोषणा पत्र प्रदेश की निकायों के विकास और भाजपा के सुशासन की अवधारणा से पूरिपूर्ण होगा। सवन्नी ने कहा कि एक फरवरी को प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाने का अभियान चलाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे है, साथ ही कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान निकायों में हुए भ्रष्टाचार और विकास कार्य की अनदेखी का मुद्दा भी जनता के बीच उठाया जाएगा। कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में नगरीय निकायों में विकास कार्य शून्य रहा। कांग्रेस के निकायों के जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। जहां भाजपा के सभी पार्षद पद के उम्मीदवारों ने एक साथ अपने मेयर और अध्यक्षों के साथ नामांकन किया। वहीं कांग्रेस के पार्षदों ने अलग-अलग नामांकन भरे। हालात यह है कि नामांकन के अंतिम दिन तक कांग्रेस निकायों के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाई। कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में भी अंतर्कलह से जूझ रही है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कर रही है। आज विष्णुदेव साय सरकार ने पीएम मोदी जी की सभी गारंटी की योजनाओं को करने का काम किया है। विष्णुदेव साय के सुशासन की प्रदेश में प्रचंड लहर चल रही है। इससे जनता का विश्वास और साथ भाजपा के साथ है और निकाय चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement